बारिश ने थाम दी दिल्ली-NCR की रफ्तार! सड़कों पर पानी ही पानी, 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में पहली मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। संगम विहार और नोएडा में भारी जलभराव के बीच गाड़ियां पानी में डूब गई हैं, जबकि कई मार्गों पर भीषण जाम लगा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Heavy Rain In Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। कुछ ही घंटों की झमाझम बारिश से सड़कें ‘दरिया’ में तब्दील हो गई हैं, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
संगम विहार और बुराड़ी में बिगड़े हालात
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां सड़कें तालाब बन गई हैं और दुपहिया वाहन पानी में आधे से ज्यादा डूब गए हैं। लोगों को सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, बुराड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क पानी में पूरी तरह डूब गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Noida Metro Divider: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर भारी बारिश से गिरा 50 मीटर लंबा डिवाइडर
नागपुर में झमाझम बारिश से सड़कें बनीं नदियां, विदर्भ में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिन का मौसम
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में ऑन लाइन ज्वेलरी खरीदना पड़ा भारी! ₹1.16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव की वजह से दोपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Delhi: Visuals from near Vayu Bhawan show vehicles moving through waterlogged stretches, with commuters navigating rain-soaked roads amid persistent showers. Water accumulation at several locations affected the flow of traffic pic.twitter.com/87Xmp76en5 — ANI (@ANI) July 28, 2026
नोएडा में ड्रेनेज सिस्टम फेल
नोएडा में भी भारी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सेक्टर-100, सेक्टर-99, सेक्टर-37 अंडरपास और बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सड़कें पानी से लबालब हैं। भारी जलभराव के कारण कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सर्फाबाद और बरौला जैसे गांवों और कॉलोनियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
इन मार्गों पर लगा घंटों लंबा जाम
बारिश के कारण दिल्ली के पॉश इलाकों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का भी बुरा हाल है। जनपथ, भारत मंडपम, बाराखंबा रोड और शंकर विहार जैसे इलाकों में भारी जलभराव की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। शंकर विहार से सामने आए वीडियो में वाहनों का हुजूम रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है और सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वीडियो शंकर विहार इलाके से है। pic.twitter.com/WJXxuZB1Ij — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
यह भी पढ़ें:- Weather Update: देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुदरत का कहर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और ‘फ्लैश फ्लड’ के खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है,। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
