Delhi Metro: होली के दिन कब शुरू होगी मेट्रो सेवा, DMRC का गाइडलाइन जारी, जानें क्या है नया अपडेट
इस साल होली शुक्रवार को मनाई जाएगी और इस खास मौके पर मेट्रो का संचालन थोड़ी देर से होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस बदलाव की जानकारी मंगलवार को एक्स पर दी है।
- Written By: मनोज आर्या
दिल्ली मेट्रो
नई दिल्ली: 14 मार्च के दिन पूरे देश में धूम-धाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर यात्रा करने वालों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी सकती है। दरअसल, होली के दिन लगभग सारी यातायात व्यवस्थाएं ठप रहती है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो एकलौता विकल्प के रूप में बच जाती है। हालांकि होली के दिन को लेकर अब दिल्ली मेट्रो की ओर से भी गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि होली के अवसर पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी।
होली के दिन कब शुरू होगी मेट्रो सेवा
डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली वालों की टेंशन खत्म, अब हर सोमवार दौड़ेंगी Extra Metro ट्रेनें, ईंधन संकट के बीच बड़ा फैसला
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
इस साल होली शुक्रवार को मनाई जाएगी और इस खास मौके पर मेट्रो का संचालन थोड़ी देर से होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस बदलाव की जानकारी मंगलवार को एक्स (Twitter) पर साझा की, जिसमें मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना दी गई। नई गाइडलाइन के अनुसार, होली के दिन यानी 14 मार्च को, दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों, जिसमें एयरपोर्ट और एक्सप्रेस लाइन भी शामिल हैं, दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी।
इसके बाद, सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी। हर साल होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया जाता है, और इस बार भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय में यह बदलाव किया गया है।
