दिल्ली में चोरों ने थामी मेट्रो की रफ्तार, ब्लू लाइन पर चुरा ले गए तार
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी का मामला सामने आया है। जिसके कारण ब्लू लाइन रूट पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
दिल्ली मेट्रो (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी का मामला सामने आया है। जिसके चलते ब्लू लाइन रूट पर मेट्रो सेवाओं में बाधित हुई है, लोगों को इस वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमआरसी ने आज गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह समस्या पूरे दिन बनी रहेगी। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली द्वारका को नोएडा और गाजियाबाद के वैशाली से जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ब्लू लाइन रूट पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने की जानकारी दी।
Blue Line Update The cable theft issue on the Blue Line between Moti Nagar and Kirti Nagar will be rectified only after the end of operational hours in the night. Since the trains will operate on restricted speed on the affected section during the day, there would be some… — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली वालों की टेंशन खत्म, अब हर सोमवार दौड़ेंगी Extra Metro ट्रेनें, ईंधन संकट के बीच बड़ा फैसला
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
उसने मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और… दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी लड़की के साथ लड़के ने की छेड़छाड़
दिल्ली में चोरों के कारण रेंगने लगी मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस रूट पर 25 KMH की स्पीड से चली
डीएमआरसी ने कहा कि रात में ट्रेन सेवाएं समाप्त होने के बाद ही समस्या ठीक हो पाएगी। दिन में प्रभावित रूट पर ट्रेनें सीमित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी। डीएमआरसी ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।
बता दें कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर मेट्रो ट्रेनों की केबल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं दिल्ली मेट्रो फेज-4 की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार हो गई है। दिल्ली मेट्रो फेज-4 के निर्माणाधीन गोल्ड लाइन (तुगलकाबाद से एरोसिटी) कॉरिडोर पर सबसे लंबी 2.65 किलोमीटर सुरंग का काम पूरा हो गया है।
दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
मां आनंदमयी मार्ग पर बन रही इस सुरंग को बनाने के लिए 105 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन अमृत का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के इस हिस्से पर अप और डाउन मूवमेंट के लिए दो समानांतर गोलाकार सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।
