दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया बड़े राज!

Delhi Doctor Suicide: दिल्ली के एक अस्पताल में एक डॉक्टर के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद होने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
delhi doctor suicide case
डॉक्टर ने की आत्महत्या (कंसेप्ट फोटो IANS)
Published on
Updated on

Aruna Asaf Ali Hospital Delhi Doctor Suicide: दिल्ली के सरकारी अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर ने खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। दिल्ली के सरकारी अस्पताल में 35 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर सिमरप्रीत अपनी ड्यूटी के दौरान अपने रूम में मृत पाए गए। उनके शव के साथ वहां 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट और डायरी भी बरामद की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और रूम को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है। बताया जा रहा है कि कल मेडिकल बोर्ड के जरिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला लव अफेयर होने का अंदेशा है। माना जा रहा है कि लव अफेयर के कारण डॉक्टर ने आत्महत्या की है।

3 साल से काम कर रहे थे डॉक्टर

दिल्ली सिविल लाइंस पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, PCR पीसीआर कॉल नंबर 25A सिविल लाइंस थाने को मामले की सूचना मिली। बताया गया कि मृतक सिमरप्रीत सिविल लाइन के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में काम करते थे। उन्हें यहां काम करते हुए 3 साल हो चुके थे। डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो वे उन्हें ड्यूटी रूम नंबर-109 में बेहोशी की हालत में मिले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से 8 बजे तक नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। उनका ड्यूटी रूम अंदर से बंद था। उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद दरवाजा खटखटाया तब भी जवाब नहीं मिला। जिसके बाद सुबह करीब 9 बजे दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया।

दवाओं की खाली शीशियां बरामद

उन्हें बेहोश देख डॉक्टर को इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को मृतक के बाएं हाथ में कैनुला (नसों में लगाई जाने वाली नली) लगा मिला था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक टेक्नीशियन असिस्टेंट ने मृतक के कहने पर कैनुला लगाया था। क्राइम टीम मृतक के कमरे से सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां भी मिली।

सुसाइड नोट पर लव लफेयर का जिक्र

डॉक्टर के पास से एक काले बैग से सुसाइड नोट और एक डायरी बरामद कर ली गई है। इस बैग में 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की बात कबूल की है। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लव अफेयर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में SR के पद पर तैनात डॉ. आकांक्षा चौधरी के साथ दो साल से लव अफेयर चल रहा था। उन्होंने यह बात भी लिखी की डॉ. आकांक्षा मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। दोनों की कास्ट अलग होने के कारण दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे।

घटना की जानकारी मृतक के चाचा को दी गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के चाचा ने किसी महिला डॉक्टर द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com