मालवीय नगर अग्निकांड: CM रेखा गुप्ता ने मुआवजे का किया ऐलान; दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर
Malviya Nagar Fire Compensation: मालवीय नगर अग्निकांड में सीएम रेखा गुप्ता ने मुआवजे का ऐलान किया। आरोपी मालिक लवकेश बजाज और पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात (सौजन्य-IANS)
CM Rekha Gupta Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज मैक्स अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने इस हादसे में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही दिल्ली सरकार मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं तथा इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: दिल्ली में कितना मुश्किल है अवैध होटल चलाना? जानिए नियमों से कितनी अलग है जमीनी हकीकत
21 मौतों के बाद जागा प्रशासन! हौज रानी के होटलों की जांच शुरू, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रोहिणी से दबोचा
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta met injured victims of the Malviya Nagar fire tragedy in Max Hospital, Saket, today Delhi govt to give Rs 10 lakh to kin of deceased; Rs 5 lakh to seriously injured persons. (Video source: CMO) pic.twitter.com/6YBLJ40sO1 — ANI (@ANI) June 4, 2026
विदेश राज्यमंत्री ने भी घायलों से की मुलाकात
इसी दौरान विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए लोगों (जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं) से मिलने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एम्स का दौरा किया। बता दें कि विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।
Delhi: Minister of State for External Affairs Kirti Vardhan Singh visited Max Super Speciality Hospital, Saket, and AIIMS to meet those injured in the Malviya Nagar fire, including foreign nationals. MEA is in touch with the concerned embassies and is providing necessary… pic.twitter.com/B7WgIs5mA6 — IANS (@ians_india) June 4, 2026
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि यहां कुल 17 लोग हैं। मैं कह सकता हूं कि हम सभी की प्राथमिकता यह थी कि वे सुरक्षित रहें। जिन देशों से वे आए हैं (चाहे वह केन्या हो, कैमरून हो या बांग्लादेश) हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उनका ध्यान रखें और उन्हें उचित मेडिकल ट्रीटमेंट दे सकें।
विदेश मंत्रालय को भेजी मृतकों की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने मृत विदेशी नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है, और आगे की कार्रवाई का फैसला मंत्रालय ही करेगा। संबंधित दूतावास, पहचान और DNA प्रोफाइलिंग से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं के लिए दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में जांचकर्ताओं ने पाया है कि आग लगने के समय इमारत से बाहर निकलने का छत वाला रास्ता बंद था, जिससे शायद अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर नहीं निकल पाए।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में सब चलता है… लवकेश बजाज ने उगले चौंकाने वाले राज; मालवीय नगर अग्निकांड के बाद 18 होटल होंगे सील!
लवकेश बजाज और पत्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
होटल के मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जय मिश्रा होटल चलाता था। जय मिश्रा अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस ने जय मिश्रा को ढूंढ़ने और गिरफ्तार करने के लिए 5 अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
एहतियात के तौर पर, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ (LOC) जारी किया है, ताकि उन्हें देश छोड़कर जाने से रोका जा सके। पुलिस एक अहम चश्मदीद गवाह, केसर सिंह की भी तलाश कर रही है। आग लगने की सही वजह का पता लगाने में उसकी गवाही को बहुत जरूरी माना जा रहा है।
Frequently Asked Questions
-
Que: मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार ने कितने मुआवजे की घोषणा की है?
Ans: दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
-
Que: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ितों से मिलने कहां पहुंचीं?
Ans: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घायलों का हालचाल जानने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचीं।
-
Que: मालवीय नगर अग्निकांड में घायल विदेशी नागरिकों की मदद के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
Ans: विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।
