दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर

Minor Girl Assaulted In Delhi: दिल्ली के बवाना में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण। चॉकलेट का लालच देकर दरिंदगी करने वाले आरोपी स्कूल बस ड्राइवर विकास को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Conceptual graphic of minor girl abuse case in Delhi Bawana school
सांकेतक फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

3 Year Old Girl Assault In Delhi School: दिल्ली के बवाना इलाके से एक बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली महज तीन साल की नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल बस के ही ड्राइवर द्वारा यौन शोषण किए जाने की सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। आरोपी ड्राइवर मासूम बच्ची की नादानी का फायदा उठाकर उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत

इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो करीब 8 महीने से स्कूल में बस चलाने का काम कर रहा था। जांच में पुलिस के सामने जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोपी विकास पहले से ही पूरी प्लानिंग के साथ घूमा करता था। वह हमेशा अपनी जेब में चॉकलेट रखता था ताकि मासूम बच्ची को आसानी से बहला-फुसला सके। जब भी तीन साल की यह बच्ची स्कूल के बाथरूम में जाती, आरोपी दबे पांव उसका पीछा करता था। वहां वह बच्ची को चॉकलेट देता और फिर सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गंदी हरकतें (यौन शोषण) करता था।

Conceptual graphic of minor girl abuse case in Delhi Bawana school
दिल्ली स्लीपर बस में गैंगरेप, मदद का झांसा देकर 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

निजी अंगों पर चोट के निशान से खुला राज

दिल्ली शहर के इस दर्दनाक और शर्मनाक कृत्य का पर्दाफाश तब हुआ जब 19 अगस्त की रात को अचानक माता-पिता की नजर बच्ची के निजी अंगों पर पड़ी। वहां गहरे चोट के निशान देखकर मां का कलेजा दहल उठा। जब मां ने बेहद प्यार से बच्ची से इसके बारे में पूछताछ की, तो मासूम ने रोते हुए स्कूल के एक "बैड अंकल" (गंदे अंकल) का जिक्र किया। बच्ची ने बताया कि वे अंकल उसे चॉकलेट देते थे और उसके साथ गलत काम करते थे।

Conceptual graphic of minor girl abuse case in Delhi Bawana school
दिल्ली में डेढ़ साल में 3 घोटाले... रेखा सरकार के मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, इस्तीफे पर अड़ा AAP

CCTV फुटेज और तस्वीरों से हुई आरोपी की पहचान

मासूम बच्ची की उम्र केवल तीन साल होने के कारण वह आरोपी का नाम बताने या उसे स्पष्ट रूप से समझाने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों ने बिना समय गंवाए स्कूल प्रशासन से संपर्क किया और घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को कुछ स्टाफ की तस्वीरें और स्कूल परिसर की CCTV फुटेज दिखाई गईं। जैसे ही बच्ची के सामने बस ड्राइवर विकास की तस्वीर और फुटेज आई, उसने तुरंत "बैड अंकल" के रूप में उसकी पहचान कर ली। जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो उसमें भी आरोपी विकास अपनी जेब में चॉकलेट लेकर घूमता हुआ और बच्ची की ताक में रहता हुआ साफ दिखाई दिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मासूम द्वारा आरोपी की पहचान किए जाने के बाद तुरंत पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ POCSO Act के तहत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर दबिश दी और आरोपी ड्राइवर विकास को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com