दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंडी! 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले दो दिनों के लिए IMD का अलर्ट
Delhi Weather News: दिल्ली में आज पालम, रिज और आयानगर जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। संभावना है कि शीतलहर की यह स्थिति कल भी जारी रहेगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली में 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा (Image- IANS)
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह का घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर दिल्लीवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। रविवार को दिल्ली की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का आया नगर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल दिल्लीवासियों को इसी कड़क ठंड से जूझना पड़ेगा, क्योंकि मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
कोहरे और शीतलहर का असर
दिल्ली के पालम, रिज और आयानगर जैसे क्षेत्रों में आज न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर की स्थिति में आज भी कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। रविवार सुबह, पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता केवल 450 मीटर रही, जबकि सफदरजंग में यह 600 मीटर तक दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, और इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई थी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी दिल्ली के मौसम पर असर डाल रही है।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 12 जनवरी (सोमवार) को भी शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह के वक्त मध्यम कोहरे का असर भी हो सकता है। 13 जनवरी से कुछ राहत की संभावना जताई जा रही है, जब न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि, इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी, लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में ठंड का 15 साल का टूटा रिकॉर्ड, आगे कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया है। अब दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 298 दर्ज किया गया है। हालांकि, कई क्षेत्रों में AQI का स्तर अब भी 300 से ऊपर है:
- आनंद विहार: 338
- लोधी गार्डन: 232
- रोहिणी: 310
- आईजीआई एयरपोर्ट: 191
- नोएडा: 283
- गाजियाबाद: 345
- फरीदाबाद: 259
- गुरुग्राम: 304
