दिल्ली चुनाव : AAP नहीं है INDIA गठबंधन का सहयोगी! कांग्रेस नेता ने किया खुलासा, भाजपा की B टीम होने का दावा
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि आज उजागर हुआ है कि ये यानी आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, भाजपा की B टीम हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कांग्रेस नेता उदित राज, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली में कुछ दिनों बाद 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में यहा का चुनावी पारा काफी हाई हो गया है। दिल्ली में एक राजनीतिक दल दूसरे के ऊपर चौंकाने वाला खुलासा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि आज उजागर हुआ है कि ये यानी आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, भाजपा की B टीम हैं। वअरविंद केजरीवाल एक सांप्रदायिक व्यक्ति है, INDIA गठबंधन के सहयोगी का कोई ऐसा दल नहीं है जो इतना सांप्रदायिक हो।
इसलिए आप को इंडिया गठबंधन का बनाया गया है हिस्सा
कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलासा किया कि बड़े दुश्मन से लड़ने के लिए, बड़े खतरों से लड़ने के लिए, कभी-कभी समझौता करना पड़ता है। क्योंकि हमें संविधान, लोकतंत्र को बचाना है, इसलिए AAP को गठबंधन में रखा गया है। लेकिन हमें पता है कि ये कितने खतरनाक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “आज उजागर हुआ है कि ये(AAP) INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, भाजपा की B टीम हैं। वह(अरविंद केजरीवाल) एक सांप्रदायिक व्यक्ति है, INDIA गठबंधन के सहयोगी का कोई ऐसा दल नहीं है जो इतना सांप्रदायिक… pic.twitter.com/0n8ZgBslx0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
केजरीवाल को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता उदित राज ने आगे कहा कि जिसके जड़े आरएसएस और बीजेपी में रही हो उसका असली चेहरा आ ही जाता है। पहले कभी-कभी असली तेहरा सामने आता था पर अब साफ तौर पर दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महाकॉम्यूनल आदमी हैं। ऐसा कोई आदमी नहीं है, जो केजरीवाल जैसा कॉम्यूनल हो। केजरवाल को जानने के लिए हमें उस दौर में जाना होगा, जो अन्ना का दौर था। कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी समझौता के तहत इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बना है।
