Delhi Election Results: शुरुआती रुझानों में दिल्ली में BJP की सरकार! जानिए प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?
Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रवेश वर्मा, भाजपा
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू होने पर, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परवेश वर्मा ने शनिवार की सुबह कहा कि यह दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनने की प्रार्थना की।
बता दें, प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।
5 फरवरी को 60.54 प्रतिशत हुआ था मतदान
सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। आप लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जबकि भाजपा दो दशक से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने शनिवार को कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के साथ उनकी पार्टी के चुनाव बाद किसी गठबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि यह हाईकमान का फैसला है।
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, “गठबंधन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह हाईकमान का फैसला है। मतगणना होने दीजिए।” बुधवार को जारी किए गए अधिकांश एग्जिट पोल ने भाजपा को आप पर बढ़त दिलाई। हालांकि, आप नेताओं ने कहा कि एग्जिट पोल ने ऐतिहासिक रूप से पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका है। उन्होंने सत्ता में वापसी का भरोसा जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के अभियान ने यमुना नदी में कथित विषाक्तता और मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के आवास के जीर्णोद्धार को लेकर आप पर निशाना साधा। पीएम ने केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए “आपदा” और “शीश महल” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
केजरीवाल ने क्या दावा किया?
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने अपने ग्यारह साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में अपने प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह मुफ्त शिक्षा बंद कर देगी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी रैलियां कीं और दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए केजरीवाल और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा।
मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों में नई दिल्ली शामिल है, जहां आप नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा से है। अभियान के दौरान तीनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टौप करें…
दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में विफल रही है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में आप का दबदबा रहा है, लेकिन भाजपा इस रुझान को तोड़कर दो दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करना चाहती है।
