बदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
Delhi Crime News Rohini: दिल्ली के रोहिणी में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। दोस्त की हत्या का बदला लेने आए दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या की वारदात सामने आई है।
- Written By: प्रिया जैस
वारदात की जगह (सौजन्य-एक्स)
Delhi Aman Vihar Double Murder: दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जहां दोस्त की हत्या का बदला लेने आए 3 युवक खुद ही शिकार बन गए। एक खूनी संघर्ष में दो नाबालिगों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने इस हत्या की जांच करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक नाबालिग सुल्तानपुरी के निवासी है। तीनों नाबालिग बुधवार शाम अपनी दोस्त की हत्या का बदला लेने रोहिणी के सेक्टर-20 पहुंचे थे। तीनों नाबालिग युवक को ढूंढ रहे थे, तभी अन्य पक्ष से उनका विवाद हो गया।
नाबालिग के हाथ से छूटा चाकू
इस विवाद में तीनों नाबालिगों ने एक महिला मां और बेटे पर हमला कर दिया। इस झड़प में महिला और उसका बेटा दोनों घायल हो गए। तीनों जब वारदात को अंजाम देकर भागने लगे तो आसपास के कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक लड़के के हाथ से चाकू छूट गया। उस चाकू को एक 14 साल के नाबालिग ने उठाया और दोनों नाबालिगों पर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
#WATCH | Delhi | 2 minors reportedly stabbed to death in the Aman Vihar police station area of Rohini district. Police are present on the spot and an investigation is underway. (20.05) pic.twitter.com/azRRxyKptY — ANI (@ANI) May 21, 2026
नाबालिग ने एक की गर्दन और पर और दूसरे के पेट और सीने पर चाकू से वार किए। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, तीसरा साथी भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलते ही, दोनों नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें – Weather Update: कहीं बरसेगी आग तो कहीं तूफानी बारिश! IMD ने अगले 72 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन
दिल्ली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का क्रॉस केस दर्ज किया है। मृतकों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे नहीं जानते कि उनके बच्चों को क्यों मारा गया।
