दिल्ली कार ब्लास्ट में कितने लोगों की हुई मौत और कितने घायल, सामने आए पीड़ितों के नाम; देखें लिस्ट

Delhi Blast Death Toll: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हो गया. इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।
Delhi Blast injured List
दिल्ली कार ब्लास्ट में कितने लोगों की हुई मौत और कितने घायल, सामने आए पीड़ितों के नाम; देखें लिस्ट
Updated on

Delhi Blast News: दिल्ली लाल किला धमाके में मरने वालों की पहचान में अब तक दो नाम सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा हसनपुर के अशोक कुमार और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी निवासी अमर कटारिया की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

सुरक्षा और जांच एजेंसियां शवों की पहचान के लिए डीएनए तथा अन्य तकनीकी मदद का इस्तेमाल कर रही हैं। मृतकों के परिवारों को घटनास्थल पर अधिकारियों द्वारा सूचना दी जा रही है। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस पूरे इलाके की सुरक्षा और जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना में घायल लोगों की लिस्ट भी सामने आई है।

घटना के बाद कई शहर हाई अलर्ट

लाल किला के पास धमाके के बाद मुंबई पुलिस ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं और शहर के कई इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज पूरे इलाके में सुनाई दी, और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके।

राहुल गांधी की जांच की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

दिल्ली की सुरक्षा में दिल्ली की सुरक्षा: केजरीवाल

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Navbharat Live
navbharatlive.com