Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG वाली पांच मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
delhi building collapse photo story
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे की 10 खौफनाक तस्वीरेंAI Image
Updated on
delhi building collapse photo
सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Image- IANS
delhi building collapse photo
इमारत में चल रहा था PG: बताया जा रहा है कि इस इमारत में PG संचालित हो रहा था। ऊपरी मंजिलों पर कई छात्र रह रहे थे। Image- IANS
delhi building collapse photo
हादसे के वक्त अंदर मौजूद थे लोग: इमारत गिरने के समय कई छात्र और अन्य लोग अंदर मौजूद थे। इसके चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। Image- IANS
delhi building collapse photo
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू: सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव कर्मियों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। Image- IANS
delhi building collapse photo
एक व्यक्ति की मौत: हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। Image- IANS
delhi building collapse photo
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया: हादसे के बाद चार लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया। एक घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Image- IANS
delhi building collapse photo
मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका: अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। Image- IANS
delhi building collapse photo
बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR: मामले में गुरुग्राम निवासी बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। Image- IANS
delhi building collapse photo
दोपहर 1:30 बजे मिली हादसे की सूचना: दिल्ली फायर विभाग को इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली। इसके बाद दमकल और अन्य बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। Image- IANS

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com