Delhi Budget: राजधानी में 27 साल बाद BJP सरकार का बजट, प्वाइंट्स में समझें दिल्लीवासियों को क्या मिला
Delhi Budget 2025: देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना पहला बजट पेश किया। उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 1 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट पेश किया। इससे पहले पिछले साल दिल्ली में आप की सरकार ने 76 हजार करोड़ का बजट पोश किया था। आइए प्वाइंट्स में बताते हैं कि बीजेपी सरकार के इस बजट में दिल्ली वालों को क्य़ा कुछ मिला है…
रेखा गुप्ता ने और क्या ऐलान किए
- 53 करोड़ रुपए DM और प्रशासन दफ्तरों के सुधार के लिए
- कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए 30 करोड़ रुपए
- MCD के लिए 6897 करोड़ रुपये
- कोर्ट की बेहतरी के लिए दिल्ली सरकार 200 नए कोर्ट बनाएगी. 490 करोड़ का प्रावधान किया गया. अभी 690 कोर्ट रुम हैं.
- सुनवाई के लिए हाईब्रिड सिस्टम बनाने के लिए 200 करोड़
- फायर स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए 100 जगहों पर छोटी गाड़ियों को तैनात किया जाएगा. ताकि वो छोटी जगहों पर जा सकें.
- कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 110 दिए जाएंगे ताकि वो उपकरण खरीदे सकें.
- दमकल विभाग का नया दफ्तर बनाया जाएगा जोकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे
- होम गार्ड की संख्या 10285 से बढ़ाकर 25000 की जाएगी
महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़
सीएम रोखा गुप्ता ने अपने भाषण में बताया कि महिलाी सम्मान योजना के लिए दिल्ली सरकार के बजट से 5100 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपयो देने का वादा किया था।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
27 साल बाद बीजेपी का बजट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि, इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस किया जाएगा। आज सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, पिछली ‘आप’ सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है।
