दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद (सोर्स - सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में जगा भाजपा का गौ प्रेम, गौ संरक्षण एवं सुरक्षा के लिये कानून बनायेगी सरकार

Delhi Assembly: भाजपा सरकार दिल्ली में आवारा गायों के संरक्षण के लिए नया कानून लेकर आयेगी। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान घोषणा की है।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली में आवारा गायों की समस्या और उनके संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। शहर में सड़कों पर भटक रही गायों की रक्षा और उनके पुनर्वास के लिए एक नया कानून लाया जाएगा। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान घोषणा की कि सरकार जल्द ही उचित विचार-विमर्श के बाद गो संरक्षण और सुरक्षा के लिए एक विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि कानून को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं का अध्ययन किया जाएगा, ताकि इसका सही क्रियान्वयन हो सके।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने इस कदम को न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया, बल्कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के लिहाज से भी इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर आवारा गायों की उपस्थिति से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है। सरकार सभी विधायकों और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कानून को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में कदम उठा रही है।

गायों के संरक्षण के लिए ठोस कदम

दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाएगी कि गो-संरक्षण से संबंधित कानून का सही ढंग से पालन किया जाए। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इस विधेयक को जल्द ही विधानसभा में लाया जाएगा। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में आवारा गायों एवं अन्य जानवरों के मुद्दे पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की है। देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शहर की स्वच्छता और यातायात को भी मिलेगा लाभ

मंत्री ने कहा कि इस कानून से न केवल गायों की सुरक्षा होगी, बल्कि दिल्ली की सुंदरता और यातायात की सुचारू व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की वजह से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं होती हैं, जिनसे निजात पाने के लिए सरकार ठोस नीति बनाएगी। दिल्ली की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह शहर में आवारा गायों की रक्षा एवं उनके संरक्षण के लिये एक कानून बनाने की बात कही।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर