‘3 घंटे के भीतर दहल उठेगा दिल्ली’, विधानसभा को RDX से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलने से मचा हड़कंप
Delhi Assembly Bomb Threat: ई-मेल में लिखा गया है कि किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है, तो उसे नग्न अवस्था में ‘पेरियार-अंबेडकर जिंदाबाद’ का नारा लगाना होगा।
- Written By: मनोज आर्या
दिल्ली विधानसभा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को एक ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी भरा ई-मेल में 15 आरडीएक्स आईईडी बम लगाने और तीन घंटे के भीतर धमाका करने का दावा किया गया है। इस ई-मेल में चुनाव से पहले ब्राह्मणों को तमिलनाडु की सत्ताधारी क्षेत्रीय पार्टी DMK से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
ई-मेल में लिखा गया है कि किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है, तो उसे नग्न अवस्था में ‘पेरियार-अंबेडकर जिंदाबाद’ का नारा लगाना होगा, तभी उसे हमारे साथ शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस में मचा हड़कंप
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर विधानसभा कैंपस को तुरंत खाली कराया गया और मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई। परिसर की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि एक महीने में यह इस तरह की चौथी धमकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Toll System: दिल्ली के 156 टोल पर नया सिस्टम लागू होगा, बिना रुके टैक्स कटेगा, मिलेगी राहत
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
‘तीन घंटे के भीतर उड़ा देंगे विधानसभा’
इस ईमेल में लिखा गया है कि 3 घंटो को भीतर आपकी दिल्ली विधानसभा के ऑफिस में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके करेंगे। केवल सभी मुस्लिम कर्मचारियों को ही वहां से तुरंत हटा लिया जाए। इसमें आगे लिखा गया है कि किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए। किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। अगर वह शामिल होता है, तो उसे अपने कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में आना होगा और ‘पेरियार अंबेडकर जिंदाबाद’ का नारा लगाना होगा। केवल तभी उसे हमारे साथ शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
इसमें आगे कहा गया है कि एस.वी. शेखर एक ब्राह्मण हैं जो डीएमके में शामिल हुए हैं। अब आपकी विधानसभा को इसलिए उड़ा दिया जाएगा क्योंकि आपने उन्हें एक BJP ब्राह्मण एजेंट के तौर पर दक्षिण भारत और डीएमके में भेजा है।
यह भी पढ़ें: मजदूरों ने रोकी नोएडा-दिल्ली की रफ्तार…घंटों से जाम में फंसे हैं लोग, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रास्ता
इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा समेत कई सरकारी कार्यालयों को 9 अप्रैल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। जिसके बाद प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा जांच शुरू की गई। यह ईमेल सुबह 8.14 बजे विधानसभा और दिल्ली सरकार के कार्यालयों से जुड़ी ईमेल आईडी सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे।
