Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO

Delhi Airport Flight Fire: ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में लगी आग। टेकऑफ के दौरान इमरजेंसी इवैक्यूएशन, 6 यात्री घायल। आईजीआई पर फुल इमरजेंसी घोषित।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 26, 2026 | 10:40 AM

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Airport Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने और आग लगने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई। विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को टेकऑफ के दौरान रोकना पड़ा और रनवे खाली कराया गया। इस दौरान छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, 245 यात्री थे सवार#delhiairport #flightpic.twitter.com/enhMpchq32 — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जयपुर में बड़ा हादसा: इमारत के लिए खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, जिंदा दफन हुईं 3 महिला मजदूर

जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री

Kedarnath Trek Accident: केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट लेने से 2 युवा खाई में गिरे, 1 की मौत 1 घायल

रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब विमान के इंजनों में से एक काम करना बंद कर गया और टेकऑफ रोल के दौरान उसमें आग लग गई। क्रू ने तुरंत विमान को रोककर आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इमरजेंसी घोषित की गई

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, “आज सुबह तड़के, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के संबंध में पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।”

कुल 232 यात्री सवार थे

SWISS एयर ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि फ्लाइट LX147 (Airbus A330, रजिस्ट्रेशन HB-JHK) दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी, जिसमें कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।

बयान के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद भारतीय समयानुसार रात 1:00 बजे के बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। क्रू ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया और स्थिति का जायजा लेने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को खाली कराने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- होटल की लॉबी में कैसे घुसा हमलावर, ट्रंप के करीब तक पहुंची गोलियां? वॉशिंगटन हिल्टन में गोलीबारी का पूरा सच

सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन यात्रियों ने स्लाइड का इस्तेमाल नहीं किया, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई। फिलहाल छह यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। SWISS ने इस घटना की जांच के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

Delhi airport swiss air flight swr146 engine failure fire passengers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 10:15 AM

Topics:  

  • Accident
  • Delhi Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.