संसद के लिए निकले नेता जी के घर में घुसा पानी, गोद में उठाकर कार तक ले गया स्टाफ

दिल्ली में पहली बारिश के साथ वाटर लॉगिंग की समस्या भी आ गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारिश के पानी भरने की वजह से समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव को गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया गया। जहां से वो संसद के लिए रवाना हुए
RAM GOPAL YADAV
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहली बारिश ने ही दिल्ली वालों के लिए आफत खड़ी कर दी है। दिल्ली के पॉश इलाकों तक पानी पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के इलाके में पानी नजर आ रहा है। जिसकी वजह से संसद के निकले रामगोपाल यादव को गोद में उठाकर कार तक पहुंचाना पहुंचाया गया।

रामगोपाल पार्लियामेंट सत्र में शामिल होने के लिए घर से निकल रहे थें। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर पानी भरा है। जिसके बाद उनके स्टाफ ने उन्हें गोद में उठाकर कार में बैठाया। जिससे की वो भी पार्लियामेंट सत्र में शामिल हो पाए। इस परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि संसद तक पहुंचने के लिए इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने की इस समस्या को लेकर एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहे हूं। जिससे की पंप लाकर पानी निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि उनके घर के अंदर तक पानी पहुंच गया है। जिसकी वजह से दो दिन पहले कराई गई फ्लोरिंग खराब हो गई और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

NDMC की कोई तैयारी नहीं

उन्होंने एनडीएमसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बारिश आने में इतनी देर होने के बाद भी ये हाल है। एनडीएमसी की कोई तैयारी नहीं है। नालियां साफ नहीं होने की वजह से वो चोक हो जाती है। अगर नालियों को सही समय पर साफ कर दिया जाए तो ऐसे दिन नहीं देखने पड़ेगें। उन्होंने कहा कि हमारे घर के बगल का बंगला नीति आयोग के सदस्य का है। इस पूरे मोहल्ले में मंत्रियों का घर है। गृहराज्य मंत्री का बंगला भी आगे है जिनके हाथों में एनडीएमसी है। उनके थोड़े से इग्नोरेंस की वजह से लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। सत्र की शुरूआत 24 जून को हुई थी। वहीं 3 जुलाई इसका आखिरी दिन होगा। लोकसभा में स्पीकर को चुन लिया गया है। वहीं विपक्षी गठबंधन द्वारा लगातार नीट पेपर लीक मामले को संसद में उठाया जा रहा है। इसके अलावा सेंगोल समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com