कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, जंतर-मंतर पर एक दिन कर सकते हैं प्रोटेस्ट, पर माननी होगी ये शर्त
Cockroach Janta Party Protest Permission: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को शनिवार, 6 जून 2026 को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। यह शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
- Written By: वंदना शर्मा
कॉकरोच जनता पार्टी , सोर्स सोशल मीडिया
Cockroach Janta Party Protest Permission Jantar Mantar: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को शनिवार, 6 जून 2026 को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। प्रशासन के मुताबिक,प्रदर्शन की अनुमति शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की दी गयी है ।
दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने नई दिल्ली जिला के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पार्टी के नेता अभिजीत दिपके के अनुरोध पर यह अनुमति प्रदान की गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने इसे ‘एक बार की छूट’ के रूप में मंजूर किया है। इसके तहत कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन सकती है।
शर्तों के साथ मिली प्रदर्शन की अनुमति
इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।हालांकि आदेश में साफ कहा गया है कि प्रदर्शन सर्वोच्च न्यायालय के 23 जुलाई 2018 के आदेश और उससे संबंधित अन्य अपीलों में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करते हुए ही किया जा सकेगा। पार्टी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था बाधित न होने देने और किसी भी प्रकार की हिंसा या संपत्ति क्षति से बचने का वचन देना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रोयाेजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
नियम तोड़े तो रद्द होगी प्रदर्शन की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए पहले से तय नियमों का उल्लंघन करने पर अनुमति रद्द की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात पुलिस भी अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। जंतर-मंतर दिल्ली की राजधानी में लोकतांत्रिक विरोध का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां रोजाना विभिन्न मुद्दों पर संगठन और पार्टियां प्रदर्शन करती रहती हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने अभी तक इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है। पार्टी नाम की वजह से विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर पहले भी काफी चर्चा हो चुकी है। पार्टी छोटे-मोटे मुद्दों, आम आदमी की समस्याओं और व्यंग्यात्मक अंदाज में सरकार की नीतियों की आलोचना के लिए जानी जाती है। पुलिस ने पार्टी से अपील की है कि वे तय समय सीमा का पालन करें और कोई अप्रिय घटना न होने दें।
यह भी पढें: ऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन
पुलिस की तैयारी क्या है ?
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी है। इसलिए पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ी तो संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात की जा सकती है। सभी संबंधित यूनिट्स को पहले से अलर्ट कर दिया गया है ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो।
