-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Classroom Construction Scam Case Acb Sent Summons To Aap Leader Manish Sisodia Satyendra Jain
ACB का एक्शन: क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भेजा समन
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 12,748 क्लासरूम के निर्माण में लागत को असामान्य रूप से बढ़ाया और 2 हजार करोड़ का घोटाला किया।

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दोनों नेताओं को क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले इसी मामले में ACB ने दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
2000 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े इस मामले में आप नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। यह घोटाला 12,748 क्लासरूम और इमारतों के निर्माण को लेकर सामने आया है, जिसका खुलासा ACB की जांच में हुआ है। जिसके मुताबिक क्लासरूम्स को अर्ध-स्थायी संरचना (SPS) के रूप में बनाया गया, जिसकी उम्र 30 साल होती है। लेकिन इसकी लागत RCC (Pucca) क्लासरूम्स के बराबर निकली। ACB ने इसे लेकर ही दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है।
आप के लोगों को ही दिया था ठेका
जानकारी के मुताबिक आप सरकार के दौरान परियोजना का ठेका 34 ठेकेदारों को दिया गया था। इनमें से अधिकतर ठेकेदार किसी न किसी प्रकार से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के अलावा आरोप है कि परियोजना का काम जानबूझकरनिर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया गया, जिससे लागत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही सलाहकार और आर्किटेक्ट की नियुक्ति तय प्रक्रिया के बिना की गई और इन्हीं के जरिए लागत बढ़ाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
बीजेपी ने दर्ज कराई थी शिकायत
क्लासरूम घोटाला मामले में बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और नीलकंठ बक्शी प्रमुख शिकायतकर्ता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सामान्यतः एक क्लासरूम का निर्माण 5 लाख रुपये में हो सकता था, लेकिन इस परियोजना में लागत 24.86 लाख रुपये प्रति कक्षा तक पहुंच गई।
मंत्रिपरिषद की बैठक आज, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
ACB की एफआईआर के अहम बिंदू
- दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने 2000 करोड़ रुपये के कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले में एफआईआर दर्ज की है।
- 12,748 क्लासरूम और स्कूल भवनों के निर्माण से जुड़ा घोटाला है, जिसमें कुल लागत 2,892.65 करोड़ रुपये तक पहुंची। ACB के मुताबिक, लागत को असामान्य रूप से बढ़ाया गया।
- क्लासरूम्स को सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर (SPS) के रूप में बनाया गया, जिसकी उम्र 30 साल है, लेकिन लागत RCC (75 साल उम्र) जितनी थी। SPS की लागत 2292 रुपये प्रति वर्ग फीट थी, जो RCC की लागत (2044-2416 रुपये प्रति वर्ग फीट) के बराबर थी।
Classroom construction scam case acb sent summons to aap leader manish sisodia satyendra jain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














