Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhath Puja 2024: दिल्ली सीएम आतिशी ने छठ की तैयारियों में बाधा डालने के लिए भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वांचली समुदाय के लिए छठ पर्व के महत्व पर जोर देते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार पिछले 10 वर्षों से इस त्योहार को भव्य तरीके से मना रही है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 04, 2024 | 08:53 PM

दिल्ली सीएम आतिशी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आज से महज 3 दिन बाद लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा की जाएगी। ऐसे में बिहार, यूपी और झारखंड सहित दिल्ली में भी छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से तल रही है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पूजा की तैयारियों में बाधा डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए उसे ‘‘पूर्वांचल विरोधी” करार दिया है।

दिल्ली सीएम आतिशी ने केंद्र के अंतर्गत आने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पर दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में छठ की तैयारियों को रोकने का भी आरोप लगाया है। मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘चिराग दिल्ली में भाजपा की डीडीए द्वारा छठ पूजा की तैयारी में अड़चन लगाना उसकी पूर्वांचल विरोधी सोच को दर्शाता है।”

यह भी पढ़ें – झारखंड की चुनावी रण में मोदी की हुंकार, एक क्लिक में जानिए गढ़वा और चाईबासा में क्या बोले पीएम

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक भाग्यफल और उपाय

500KM रेंज वाली टोयोटा की इलेक्ट्रिक SUV, 19 जनवरी को हो सकता है बड़ा लॉन्च

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वांचली समुदाय के लिए छठ पर्व के महत्व पर जोर देते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार पिछले 10 वर्षों से इस त्योहार को भव्य तरीके से मना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘छठ पूर्वांचल के भाइयों और बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है और हम पिछले 10 वर्षों से पूरी दिल्ली में इसे बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।”

दिल्ली सीएम आतिशी ने और आगे कहा, ‘‘10 साल पहले, दिल्ली में सिर्फ 60 स्थानों पर सरकार द्वारा छठ मनाया जाता था। आज, दिल्ली सरकार ने 1 हजार से अधिक छठ घाट तैयार किए हैं, जहां हर कोई छठी मैया की विधिवत पूजा कर सकता है।” आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए सात नवंबर को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: मंगलवार को झारखंड में दहाड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, एक के बाद एक करेंगे तीन रैलियां

Chhath puja 2024 delhi cm atishi targeted bjp for obstructing the preparations of chhath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 08:53 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.