- Hindi News »
- Delhi »
- Atishi Raised Questions About Rekha Gupta Government Committee On 2500 Transfer Scheme In Delhi
Delhi Politics: ‘दिल्ली की महिलाओं के साथ हुआ धोखा, 2500 की जगह मिली कमेटी’, AAP नेता आतिशी का भापजा सरकार पर हमला
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने भाजपा की महिला सम्मान योजना घोषणा को महज एक "झुनझुना" बताया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि यह मोदी जी की गारंटी नहीं बल्कि एक 'जुमला' था।
- Written By: आकाश मसने

आप नेता आतिशी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में सम्मान निधि योजना के तहत 2500 रुपये जमा कराने का वादा किया था। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने बैंक खातों में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें ताकि उन्हें यह पैसा मिलने का मैसेज मिल सके। आतिशी ने कहा कि इसे ‘मोदी की गारंटी’ कहा गया था लेकिन यह महज जुमला निकला।
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने इस घोषणा को महज एक “झुनझुना” बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि यह मोदी जी की गारंटी नहीं बल्कि एक ‘जुमला’ था। दिल्ली में 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपये नहीं मिले और न ही कोई अन्य योजना लागू हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2500 के बदले महिलाओं को 4 सदस्यीय समिति के रूप में एक ‘झुनझुना’ मिला है। यह समिति पहले मापदंड तय करेगी, उसके बाद लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू होगी, फिर पंजीकरण होगा, लेकिन यह अनिश्चित है कि पैसे का हस्तांतरण कब शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं’, CM योगी की जापान यात्रा पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
केजरीवाल की बड़ी जीत पर बोले अन्ना हजारे: ‘अदालत का फैसला सर्वोपरि, अब पार्टी छोड़ देश के लिए करें काम’
जानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
PM ने ये नहीं कहा था कि महिलाओं को समिति मिलेगी: आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में एक कमेटी बनी है, जिसमें तीन पुरुष मंत्रियों को शामिल किया गया है। यह कमेटी महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।इसके लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
दिल्ली एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसी योजना पर आप नेता आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे, लेकिन उन्होंने यह वादा नहीं किया था कि महिलाओं को एक समिति मिलेगी।
‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ वाली कहावत हुई सिद्ध
आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह धोखा है। उनके अनुसार, दिल्ली की जनता के साथ “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” वाली कहावत सिद्ध हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि मोदी जी के वादे झूठे थे और संभवतः यह अन्य वादों की एक झलकभर है।
Atishi raised questions about rekha gupta government committee on 2500 transfer scheme in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














