आशुतोष रांका और सौरभ दास को SEM कोर्ट ने भेजा जेल तो भड़की CJP, कहा- हाई कोर्ट में करेंगे चैलेंज

Ashutosh Ranka and Saurabh Das: दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर न्यायिक हिरासत में लिए गए सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास की हिरासत को 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।
SEM court remands ashutosh ranka and saurabh das.jpg
आशुतोष रांका और सौरभ दास को SEM कोर्ट ने भेजा सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास को नहीं मिली जेल से राहत

  • दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

  • CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा हमने अपनी आंखों के सामने न्याय व्यवस्था को विफल होते देखा है।

SEM Court Remands Ashutosh Ranka And Saurabh Das: सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास को फिलहाल जेल से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सोमवार, 19 अक्टूबर को दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद सीजेपी ने नाराजगी जताई है। पार्टी की प्रवक्ता और CJP के कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि हम अब उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटाएंगे।

सीजेपी के सह-सयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 19 तारिख को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। इसको लेकर पुलिस 5 दिन की रिमांड और बढ़ाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान SEM कोर्ट ने 2 दिन की और रिमांड बढ़ा दी है।

उच्च न्यायालय जा सकती है सीजेपी

CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को वापस न्यायिक हिरासत में भेजे पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि आज हम यहाँ अंतिम बहस के लिए आए थे। क्योंकि उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। हमने सभी जरूरी कानूनी तर्क रखे, लेकिन सरकारी वकील ने बेबुनियाद आरोप लगाए और हमारे तर्कों का कोई जवाब नहीं दे पाए।

वे पहले ही पांच दिन जेल में बिता चुके थे और सिर्फ इसलिए उनकी आजादी नहीं छीनी जा सकती कि जमानतदारों के दस्तावेजों की पुष्टि होनी बाकी थी। आज इन दोनों युवाओं को वापस न्यायिक हिरासत में भेजने का कोई कारण नहीं था, फिर भी ऐसा किया गया। हमने अपनी आंखों के सामने न्याय व्यवस्था को विफल होते देखा है। हम अब उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटाएंगे।

SEM court remands ashutosh ranka and saurabh das.jpg
Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी
SEM court remands ashutosh ranka and saurabh das.jpg
झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

पुलिस ने क्यों मांगी हिरासत बढ़ाने की अनुमति?

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में दोबारा प्रदर्शन होने की आशंका है। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी हिरासत पांच दिन और बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड और बढ़ा दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com