अरविंद केजरीवाल ने दिया दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा, जानिए आतिशी मार्लेना कब लेंगी शपथ?

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी संभालने वाली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास किया खाली, कहां रहेंगी नई CM आतिशी
अरविंद केजरीवाल व आतिशी मार्लेना (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी संभालने वाली हैं।

दूसरी तरफ बुधवार दोपहर 11.30 बजे हुई आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले सीएम के तौर पर आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सभी विधायकों ने मुहर लगाई थी। वहीं, अब आतिशी के शपथ ग्रहण को लेकर भी जानकारी भी सामने आ गई है।

रविवार को किया था इस्तीफे का ऐलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक जनता का फैसला नहीं आ जाता, वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर में कराए जाएं।

जनता देगी ईमानदारी का सर्टिफिकेट

रविवार को केजरीवाल ने इस्तीफे के ऐलान के साथ यह भी कहा था कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाण-पत्र नहीं दे देती तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला था।

आतिशी कब लेंगी शपथ?

इस्तीफे के बाद फिलहाल आतिशी मार्लेना के शपथ ग्रहण तक वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी मार्लेना गुरुवार यानी 19 सितंबर को दिल्ली की नई मुखिया के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी! हालांकि अभी पार्टी की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com