Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ी, 12 को होगा चार्जशीट पर विचार

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ मनी लॉन्ड्रिंग के सीबीआई वाले मामले में राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वेनर अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जो कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 08, 2024 | 05:57 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ मनी लॉन्ड्रिंग के सीबीआई वाले मामले में राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वेनर अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जो कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे।

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किये जाने के बाद केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ा दी। अदालत इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर 12 अगस्त को विचार कर सकती है।

Delhi Excise policy CBI case: The Rouse Avenue court
extended the judicial custody of CM Arvind Kejriwal till August 20.
He was produced through video conferencing from Tihar Jail.

सम्बंधित ख़बरें

CAG रिपोर्ट नहीं केजरीवाल का कच्चा चिट्ठा है! 166 पन्नों में शराब घोटाले की पूरी कहानी, यहां समझिए घोटाले का घटनाक्रम

Satyendra Jain: फिर जेल जाएंगे सत्येंद्र जैन? ED कसेगी शिकंजा, मुकदमा चलाने वाली फाइल पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

दिल्ली शराब घोटाले में एक और जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता विजय नायर को दी बेल

जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकलीं बीआरएस लीडर के कविता, आते ही दे दिया ये बड़ा बयान

(file pic) pic.twitter.com/Z8RBJOR4dU — ANI (@ANI) August 8, 2024

यह भी पढ़ें:- क्या कॉलेज में हिजाब-बुर्के पर लगे बैन को बरकरार रखेगा सुप्रीम कोर्ट! कल होगा फैसला

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 21 मार्च को पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। वहीं केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 25 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर किया था। ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है। जिसे ईडी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

कैसे शुरू हुआ यह मामला

दिल्ली की आम आदमी पार्टी साल 2021 में शराब विक्रेताओं के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई थी। जिसके बाद केजरीवाल पर शराब व्यापारियों को रिश्वत लेकर फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। विवाद ज्यादा बढ़ा तो एलजी ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने के बाद ईडी ने भी एक्शन लेते हुए केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश: श्रीखंड में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Arvind kejriwal judicial custody extended till august 20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2024 | 05:35 PM

Topics:  

  • Delhi Excise Policy Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.