-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Amit Malviya Claims Sonia Gandhi Voter List Fraud
वोटर लिस्ट में धांधली से जोड़ा गया सोनिया गांधी का नाम! मालवीय ने शेयर किया 1980 का दस्तावेज
- Written By: Saurabh Pal
Sonia Gandhi News: भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में धांधली कर जोड़ा गया था। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में 1980 का दस्तावेज भी शेयर किया है।

सोनिया गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन और कथित वोट चोरी के खिलाफ एक तरह जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने सोनिया गांधी पर आरोपों का बम फोड़ दिया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय दावा किया है कि कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन गांधी भारत की नागरिक बनने से पहले वोटर बन गई थीं।
मालवीय ने अपने दावों के समर्थन में सोशल मीडिया एक्स पर एक दस्तावेज भी शेयर किया है। जो हस्तलिखित है। उसमें सोनिया गांधी का नाम है। उस दस्तावेज के अनुसार सोनिया गांधी दिल्ली के सफदरजंग की वोटर हैं। मालवीय कहा कि “भारत की मतदाता सूची के साथ सोनिया गांधी का रिश्ता चुनावी कानूनों के घोर उल्लंघनों से भरा हुआ है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी अयोग्य और अवैध मतदाताओं को नियमित करने के पक्ष में हैं और एसआईआर का विरोध करते हैं।”
1980 में धांधली कर वोटर लिस्ट में जोड़ा गया सोनिया गांधी का नाम
भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने कहा कि सोनिया गांधी का नाम पहली बार 1980 में मतदाता सूची में जोड़ा गया, जबकि उस वक्त उनके पास इटली की नागरिकता थी और वह भारत की नागरिक नहीं थीं। उस समय गांधी परिवार 1, सफदरजंग रोड, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आधिकारिक निवास पर रहता था। उस समय तक उस पते पर पंजीकृत मतदाता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और मेनका गांधी थे।” मालवीय ने कहा कि नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में 1 जनवरी, 1980 को अर्हता तिथि मानकर संशोधन किया गया था। इस संशोधन के दौरान सोनिया गांधी का नाम मतदान केंद्र 145 के क्रमांक 388 पर जोड़ दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
Sonia Gandhi’s tryst with India’s voters’ list is riddled with glaring violations of electoral law. This perhaps explains Rahul Gandhi’s fondness for regularising ineligible and illegal voters, and his opposition to the Special Intensive Revision (SIR). Her name first appeared… pic.twitter.com/upl1LM8Xhl — Amit Malviya (@amitmalviya) August 13, 2025
1983 में सोनिया गांधी को मिली थी भारत की नागरिकता
अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि यह प्रविष्टि उस कानून का स्पष्ट उल्लंघन है जो मतदाता पंजीकरण के लिए भारतीय नागरिकता अनिवार्य करता है। 1982 में भारी विरोध के बाद, उनका नाम हटा दिया गया, लेकिन 1983 में यह फिर से जोड़ा गया।” उन्होंने बताया कि उस वर्ष हुए नए संशोधन में सोनिया गांधी का नाम मतदान केंद्र 140 में क्रम संख्या 236 पर दर्ज हुआ, जिसकी 1 जनवरी 1983 योग्यता तिथि मानी गई थी, जबकि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को ही मिली थी।
ये भी पढ़ें-बांकेबिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पास, कोर्ट में मामला लंबित, जानिए अब क्या होगा?
दो बार गलती तरीके से सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट में नाम दर्ज
आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम मूल नागरिकता की आवश्यकता पूरी किए बिना दो बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ, पहली बार 1980 में एक इटली नागरिक के रूप में और फिर 1983 में कानूनी रूप से भारत की नागरिक बनने से कुछ महीने पहले। मालवीय ने यह भी सवाल उठाया कि राजीव गांधी से शादी करने के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता स्वीकार करने में 15 साल क्यों लग गए। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ 1980 की मतदाता सूची का एक अंश शेयर करते हुए पूछा, “अगर यह घोर चुनावी कदाचार नहीं है, तो और क्या है?”-एजेंसी इनपुट के साथ
Amit malviya claims sonia gandhi voter list fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jul 15, 2026 | 04:52 PMटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
Jul 15, 2026 | 04:49 PMमंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:47 PMनागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
Jul 15, 2026 | 04:47 PM100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
Jul 15, 2026 | 04:42 PMशिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
Jul 15, 2026 | 04:38 PMशरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM












