Amantullah Khan Bail: अमानतुल्लाह खान ने ली चैन की सांस, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली राहत…इस मामले में दी अग्रिम जमानत
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग करने को कहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
अमानतुल्लाह खान (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को अग्रिम जमानत दे दी है लेकिन उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि जब भी मामले से संबंधित जांच अधिकारी उन्हें जांच के लिए बुलाएगा, उन्हें जाना होगा।
पुलिस ने किया जमानत का विरोध
इसके साथ ही अमानतुल्लाह खान कोर्ट की इजाजत के बिना देश छोड़कर नहीं जाएंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत का विरोध किया। इससे पहले कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तारी से राहत दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
रॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
लैंड डील मामले में रॉबर्ड वाड्रा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, बोले- मैं निडर हूं, कुछ छिपाने को नहीं…
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
अमानतुल्लाह खान पर क्या हैं आरोप
आपको बता दें कि 10 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर इलाके में सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है लेकिन कोर्ट ने उन्हें जांच में शामिल होने को भी कहा है।
दिल्ली एनसीआर की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहवेज खान 2018 में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था। इसी मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची थी। जब अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने आरोपी को छुड़वाया, तब क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे भी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ओखला से दर्ज की थी जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान ने ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी को 23 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। मनीष चौधरी को 65304 वोट मिले, जबकि अमानतुल्लाह खान को 88943 वोट मिले। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार न बन पाने के कारण कांग्रेस पर आरोप लगा है कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के बजाय आप की हार सुनिश्चित करने के लिए लड़ाई लड़ी।
