'सड्डा हक एथे रख', अलका लांबा ने 33% महिला आरक्षण लिए खोला मोर्चा...बैरिकेड्स पर चढ़कर लगाए नारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से राजधानी में एक्टिव हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने जंतर-मंतर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
'सड्डा हक एथे रख', अलका लांबा ने 33% महिला आरक्षण लिए खोला मोर्चा...बैरिकेड्स पर चढ़कर लगाए नारे
अलका लांबा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से राजधानी में एक्टिव हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

अलका लांबा ने केंद्र सरकार से 33 प्रति महिला आरक्षण को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि संसद सत्र आज से शुरू हो गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पिछले साल भी महिला आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष के बाद महिला आरक्षण बिल संसद में पास हुआ है, लेकिन सरकार से इसे लागू नहीं कर रही है। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है ?

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्रकर्ता एकत्रित हुई थीं। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस संसद भवन का घेराव करने जा रही थी। हालाकि बीच में पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। प्रशासन महिला कांग्रेस की सदस्यों के बीच हल्की-फुल्की धक्का मुक्की भी हुई। इसमें अलका आल्का लांबा के मुताबिक कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं।

पुलिस को रोकने बावजूद अलका लांबा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा व केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। साथ कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें रोकने के लिए पूरे इलाके की किलेबंदी कर दी गई है।

उन्होंने कहा, "एक तरफ संसद का बजट सत्र चलेगा और दूसरी तरफ महिला कांग्रेस इसे (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) लागू कराने के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी। लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे, जबकि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी बोलेंगे।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com