Budget 2026: ‘अमीर और अमीर, गरीब और गरीब’, अखिलेश यादव ने गिनाईं बीजेपी सरकार की नाकामियां
Akhilesh Yadav Budget 2026 Reaction: अखिलेश यादव ने बजट 2026 को बताया 'अपनों को सेट करने वाला बजट'। किसान, युवा और स्मार्ट सिटी के मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
अखिलेश यादव और निर्मला सीतारमण (सौजन्य-IANS)
Samajwadi Party: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए बजट केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी, जिनमें गरीब, किसान और युवा शामिल हैं, वह लगातार उपेक्षित रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है, जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए।
बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं, बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के माध्यम से भाजपा अपने लोगों को सेट करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
BJP Vehicle Convoy Controversy: काफिला पड़ा महंगा! मोदी की नसीहत भूलने वाले भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
खराब पानी से लोगों की गई जान
सरकार को उसके पुराने घोषणापत्र की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को खुद यह देखना चाहिए कि उसके वादों का क्या हुआ। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बताया गया, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई। उन्होंने पूछा कि अगर यही विकास मॉडल है, तो फिर आम जनता को इसका क्या लाभ मिला।
यह भी पढ़ें – Budget 2026: रेलवे में आएगी ‘बुलेट’ की रफ्तार, दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बनेंगे 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर!
पर्यावरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, जहां देश अपनी उपलब्धियां बताने जाता है, वहां सरकार को यह जवाब देना पड़ता है कि देश की हवा इतनी खराब है कि इसके कारण निवेश नहीं आ सकता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सोचिए, खराब हवा के कारण कितने लोगों की जान जा रही है। सरकार इसके लिए आखिर कर क्या रही है?
युवा रोजगार के लिए भटक रहे
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय वास्तव में दोगुनी हुई है और अगर नहीं, तो सरकार इसका जवाब दे। इसी तरह युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
समाजिक न्याय के सवाल पर अखिलेश यादव ने सरकार पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर जो बातें कही जा रही हैं, उनकी सच्चाई देश की जनता जानती है। “सरकार बताए कि उसने सामाजिक न्याय के मोर्चे पर वास्तव में क्या किया है?।
