बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में भड़की आग, इमरजेंसी लैंडिग से बची जान, 171 यात्री थे सवार
Air India Flight Engine Caught Fire: गुरुवार (21, मई) को बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक आग लग गई। फ्लाइट में आग लगने की खबर से विमान में हड़कंप मच गया।
- Written By: प्रिया जैस
एयर इंडिया फ्लाइट (सौजन्य-IANS)
Air India Flight Caught Fire: एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2802 में लैंडिंग के दौरान इंजन से जुड़ी तकनीकी चेतावनी मिलने का मामला सामने आया है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के वक्त कॉकपिट क्रू को एक इंजन में फायर इंडिकेशन मिला।
एयर इंडिया के अनुसार, क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया। इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया का बयान
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ”हम 21 मई को बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई2802 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। लैंडिंग के दौरान कॉकपिट क्रू को इंजन में फायर इंडिकेशन मिला, जिसे बाद में सही पाया गया। सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया।
सम्बंधित ख़बरें
आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
हवा में डगमगाया, फिर रनवे पर टकरा गया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक’
Air India confirms an incident involving Flight AI2802 operating from Bengaluru to Delhi on 21 May 2026. During the aircraft’s final approach into Delhi, the cockpit crew received a fire indication from one of the engines. The indication was subsequently confirmed as true. The… — ANI (@ANI) May 21, 2026
एयर इंडिया ने आगे कहा कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से विमान से उतर चुके हैं। एयर इंडिया ने कहा कि वह इस घटना की विस्तृत जांच तुरंत शुरू कर रही है और संबंधित नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि जैसे ही जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।
विमान की तकनीकी जांच जारी
एयरलाइन ने अपने बयान में दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर घटना को गंभीरता से लिया जाता है। फिलहाल, विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और इंजन अलर्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात
इससे पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक (विमान के पिछले हिस्से का रनवे से टकराना) की घटना का सामना करना पड़ा। फ्लाइट एआई2651 में 179 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री तथा चालक दल सामान्य रूप से विमान से उतर गए।
घटना के बाद संबंधित विमान को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि मामले की जांच स्थापित प्रक्रियाओं के तहत की जाएगी। इस वजह से बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान एआई2652 को रद्द करना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
