AAP नेता मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया आरोप, पदयात्रा में केजरीवाल पर हमले की कोशिश
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आप के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से भेजे गए गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की।
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं—आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।
यहां पढ़िए मनीष सिसोदिया की एक्स पोस्ट
अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं—आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी। #AttackOnKejriwal — Manish Sisodia (@msisodia) October 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
आप के एक और वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल जी पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
यहां देखिए वीडियो
“जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले @ArvindKejriwal जी पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी। pic.twitter.com/ihyfPVBlV9 — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 25, 2024
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा कर रहे थें तभी पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने हमला किया है। आप ने कहा कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचे। पुलिस ने भाजपा के लोगों को नहीं रोका।
यह भी पढ़ें – RCP सिंह 31 अक्टूबर को नई पार्टी का करेंगे ऐलान, हाल ही में BJP से दिया था इस्तीफा
