दिल्ली की सड़क पर हैवानियत! DU की छात्रा पर 3 युवकों ने फेंका एसिड, बुरी तरह झुलसी युवती
Acid Attack On Student: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक हुआ। इस हादसे में छात्रा के दोनों हाथ जल गए।
- Written By: पूजा सिंह
DU की छात्रा पर एसिड अटैक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Acid Attack On Delhi University Student: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की एक छात्रा पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यह हमला कॉलेज से कुछ दूरी पर उस समय हुआ, जब छात्रा अपने क्लास के लिए जा रही थी। घटना में छात्रा ने अपना चेहरा बचा लिया, लेकिन उसके दोनों हाथ जल गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह हमला सुबह लगभग 10 बजे हुआ। एक ज्वलनशील पदार्थ (Acid) छात्रा पर फेंका गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पीड़िता को पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के हाथों में चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।
सेकंड ईयर की स्टूडेंट पीड़िता
पुलिस ने बताया कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा सेकंड ईयर की स्टूडेंट है और लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक विहार जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जितेंद्र, जो पीड़िता को जानता था, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। आरोप है कि ईशान ने अरमान को बोतल दी, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था और उसने इसे छात्रा पर फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसका जितेंद्र के साथ विवाद हुआ था, जो हमले के पीछे संभावित वजह हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
नासिक के येवला में सनसनीखेज वारदात! सोते हुए किसान दंपति पर अज्ञात शख्स ने फेंका एसिड, इलाके में दहशत
गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
नागपुर के धरमपेठ में मामूली विवाद के बाद छात्र की मौत, 2 नाबालिग हिरासत में; पुलिस जांच तेज
On 26.10.2025, a call was received from Deep Chand Bandhu Hospital regarding the admission of a 20-year-old woman r/o Mukundpur, Delhi, with acid burn injuries. The victim stated that she is a 2nd-year (non-college) student and had gone to Laxmi Bai College, Ashok Vihar, for her… — ANI (@ANI) October 26, 2025
FSL टीम ने घटना स्थल का किया मुआयना
क्राइम टीम और FSL टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आसपास के इलाके में जांच कर रही हैं। CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें : थैलेसीमिया पीड़ित 7 बच्चों को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई पुराना विवाद था या नहीं। घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए कॉलेज और आसपास के इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
