- Hindi News »
- Jharkhand »
- Seven Children Suffering From Thalassemia Were Given Hiv Infected Blood
थैलेसीमिया पीड़ित 7 बच्चों को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज
चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित सात बच्चों को कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सहित अन्य अफसरों को निलंबित किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

थैलेसीमिया पीड़ित 7 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित खून, फोटो- सोशल मीडिया
Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित सात बच्चों के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला सामने आया है। इन बच्चों को कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिले के सिविल सर्जन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल स्थित सरकारी ब्लड बैंक में एक बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां थैलेसीमिया से पीड़ित सात बच्चों की ज़िंदगी के साथ बड़ा खिलवाड़ हुआ, जब उन्हें कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया।
कैसे खुला मामला?
यह मामला तब उजागर हुआ जब 13 सितंबर को जिस सात वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्त चढ़ाया गया था, उसकी फॉलो-अप जांच में 18 अक्टूबर को एचआईवी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और जांच में पता चला कि छह अन्य बच्चों को भी संक्रमित खून चढ़ाया गया था। इन सात बच्चों में से दो बच्चे अभी भी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में भर्ती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG Paaper Leak: नीट यूजी परीक्षा के पहले ही लीक हो गया था पेपर! सैंपल से मिले 140 सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- उपदेश नहीं नाकामी है पेट्रोल, सोना और WFH वाली बात
SSC ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा हेरफेर! रिमोट एक्सेस से अपने-आप हल हुए सवाल, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
31 मई को नई दिल्ली में चौथे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आयोजन, मजबूत होंगे अफ्रीका के 54 देशों के साथ संबंध
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए एक्टिव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को इस घटना को ‘अत्यंत पीड़ादायक’ बताते हुए मामले का संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जिले के सिविल सर्जन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए कहा कि प्रभावित बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, और राज्य सरकार सभी बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी उठाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी ब्लड बैंकों का एक विस्तृत ऑडिट कराने और पांच दिनों के भीतर उसकी रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है।
झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
इस मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य स्वास्थ्य सचिव तथा चाईबासा के सिविल सर्जन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार की ओर से गठित एक पांच सदस्यीय जांच टीम शनिवार को रांची से चाईबासा पहुंची। इस टीम ने ब्लड बैंक, पीकू वार्ड और लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को ब्लड स्क्रीनिंग से लेकर रिकॉर्ड रखरखाव तक में कई गंभीर अनियमितताएं मिली हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: “सरकार आते ही वक्फ अधिनियम कूड़ेदान में फेंक देंगे,” तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना
डायरेक्टर ने क्या बताया?
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि थैलेसीमिया मरीजों में यह संक्रमण किस माध्यम से फैला। जांच की जा रही है कि क्या बच्चों को वास्तव में संक्रमित रक्त चढ़ाया गया था या संक्रमण किसी अन्य कारण से हुआ। अधिकारियों ने ब्लड बैंक के सभी डोनर्स का पता लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण के फैलाव को तुरंत रोका जा सके। एहतियात के तौर पर, ब्लड बैंक को केवल आपात स्थिति में ही संचालित करने की अनुमति दी गई है।
Seven children suffering from thalassemia were given hiv infected blood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Teacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMPM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
May 12, 2026 | 01:15 PMमहाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
May 12, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














