PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नशा मुक्ति के लिए मैराथन का आयोजन,मिलिंद सोमन होंगे रन एंबेसडर

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत व्यापक स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का ‘रन एंबेसडर’ मिलिंद सोमन को बनाया गया है।
PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नशा मुक्ति के लिए मैराथान का आयोजन, मिलिंद सोमन होंगे रन एंबेसडर
पीएम मोदी और मिलिंद सोमन (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Narendra Modi Birthday Special: 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा ने हर साल की तरह इस साल भी सेवा पखवाड़ा मनाने का ऐलान किया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। इसी दिशा में बड़े स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा के तहत नशा मुक्त भारत के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि, इस अभियान का उद्देश्य, नशा मुक्त भारत, युवा जागरूकता, और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक देशभर में सामाजिक, स्वास्थ्य, और स्वदेशी उत्पादों को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मिलिंद सोमन को बनाया गया ‘रन एंबेसडर’

फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन को इस अभियान का ‘रन एंबेसडर’ घोषित किया गया है। इस नशा मुक्ति अभियान के तहत 10 लाख लोग मैराथन में दौड़ेंगे। 21 सितंबर को देश के 75 शहरों में ‘नमो युवा रन’आयोजित होगा, जिसमें हर शहर से लगभग 10,000 युवा हिस्सा लेंगे।

दुनिया के 75 शहरों में युवा रन का होगा आयोजन

युवा वर्ग में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के साथ ही दुनिया के 75 शहरों में भी युवा रन का आयोजन किया जाएगा, जिससे इस अभियान को वैश्विक स्वरूप दिया जा सके। वहीं, सेवा पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान कैंप, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्वस्थ्य प्रति जागरूक होंगे युवा

इस कार्यक्रम को लेकर सरकार का कहना है कि, इन गतिविधियों से युवा वर्ग में न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि समाज में स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा। इसके अलावा ‘हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी’अभियान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

घर घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश

सेवा पखवाड़ा के तहत ‘हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत लोगों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने और स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस कार्यक्रम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त संदेश जाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com