भारत और पाक तनाव के बीच बढ़ाई जा रही बॉर्डर पर सुरक्षा, 137 बटालियन और की गई रवाना
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान भी भारत पर हमले कर रहा है। ऐसे में देश में बॉर्डर एरिया में सुरक्षा के मद्देनदर 137 बटालियन और रवाना की गई हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
बॉर्डर के लिए 137 बटालियन रवाना
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पाक की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी और हमलों के बीच अब सीमा पर सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर सेना और सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सीमा पर 137 बटालियन और भेजी जा रही हैं। कश्मीर, पंजाब समेत अन्य बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की विशेष कंपनियां भेजी जा रही हैं।
पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी किए जाने के बाद से लगातार दोनों देशों की तरफ से गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में ड्रोन अटैक के बीच भारत की सेना और सरकार ने पाक सीमा से सटे बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ाने के साथ फोर्स भी बढ़ा दी है ताकि पाक की ओर से किए जा रहे किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
संभावित हमले वाले बॉर्डर पर भेजी गईं कंपनियां
देश के संभावित हमले वाले बॉर्डर पर सेना की ओर से विशेष सुरक्षाबलों की कंपनियां भेजी जा रही हैं। इन कंपनियों को संभावित हमले वाले बॉर्डर क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। इसमें पंजाब, कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर खासतौर से सुरक्षाबलों की टुकड़ी भेजी जा रही है। कुल 137 बटालियन को विभिन्न सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पटियाला के राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
पंजाब में 10 मई तक स्कूल रहें बंद
पंजाब में पाकिस्तान की ओर से लगातार हमलों के बाद सरकार की ओर से स्कूलों को फिलहाल 10 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी शिक्षण या कोचिंग संस्थान को आदेश दिया गया है कि अगले आदेश के बाद ही स्कूलों को खोला जाए।
हमले के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर इतना बड़ा हमला किया है जिससे पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। भारत पर ड्रोन हमले के साथ ही सीमा पर फायरिंग की जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान से सटे राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में हमले हो सकते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
