Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप के बाद ट्रैक पर फेंका, पीड़िता का पैर कटा

हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानीपत में एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप कर आरोपियों ने उसे मरने के लिए ट्रैक पर फेंक दिया। हालांकि महिला बच निकली।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 08, 2025 | 03:35 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर( फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पानीपतः हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया।  उसके बाद आरोपियों ने सोनीपत ले जाकर रेलवे ट्रैक पर उसे  मरने के लिए फेंक दिया, लेकिन महिला बच निकली। हालांकि जब वह ट्रैक से भागने लगी तो ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसका पैर कट गया।

सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस पीड़िता को सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के रोहतक पहुंचने के बाद खुलासा हुआ कि महिला का गैंगरेप हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला घर से गायब थी और पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

SIT कर रही मामले की जांच

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

सोलापुर MNS कार्यकर्ता हत्या कांड मामले में बड़ा एक्शन, तासवडे टोल प्लाजा पर चार आरोपी गिरफ्तार

मैंगनीज तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, बैन डोंगरी माइंस से खनिज चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इस हैवानिय भरी घटना के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं पुलिस एक टीम सोनीपत भी पहुंची है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। वहीं आज पानीपत एसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

पानीपत से सोनीपत तक फैली पुलिस

पानीपत से लेकर सोनीपत तक जांच टीमें फैली हैं, दुकानदारों व स्थानी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं कोई सुराग मिल जाए। इसके अलावा रेलवे ट्रैक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला की रोने की आवाज सुनी थी। जब वह रेलवे ट्रैक के पास गया तो महिला की हालत देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बिहार में महिलाओं के लिए खुशखबरी, नौकरी में 35% का आरक्षण, CM नीतीश ने किया ऐलान

घर से लापता थी महिला

परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय महिला 23 जून को घर से गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो महिला के पति ने 26 जून को किला थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पीजीआई में महिला ने बताया कि 24 जून की रात वह पानीपत स्टेशन पर थी। दो-तीन युवक उसे मालगोदाम के पास से गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया। फिर उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचते ही धक्का दे दिया।

मानसिक स्थिति महिला की खराब

इसके आगे पीड़िता ने बताया कि ट्रैक पार करते समय उसका पैर फंस गया, इसी बीच ट्रेन आ गई और उसका पैर कट गया। इस वारदात के बाद महिला को गहरा सदमा लगा है। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है। चूंकि महिला बार-बार बयान बदल रही है।

Woman gang raped in moving train in panipat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 03:34 PM

Topics:  

  • Crime
  • Haryana News
  • Rape

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.