-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Wife Got Her Lovers Name Tattoo And Threatened To Kill Her Husband Like Saurabh In Banda
‘सौरभ के 15 टुकड़े हुए तेरे 30…’, आशिक के नाम का टैटू…पति को काट डालने धमकी, हिला के रख देगी बांदा के जगबंदन की कहानी
- Written By: अभिषेक सिंह
जगबंदन ने बताया कि महिला का प्रेमी औरैया जिले का रहने वाला मोनू सिंह है, जो छह महीने पहले रात के अंधेरे में घर में घुस आया था। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पत्नी ने पति को दी सौरभ जैसी हत्या की धमकी (डिजाइन फोटो)
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर केस की यादें ताजा कर दी हैं। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के नाम का टैटू शरीर पर गुदवाया। पतिन ने विरोध किया तो सौरभ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। साथ ही यह भी चेताया है कि क्रूरता का लेवल मुस्कान से दोगुना होगा।
पूरा मामला बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के जरार गांव का है, जहां पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे जगबंदन पाठक ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। उनका कहना है कि उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन उनकी पत्नी पिछले तीन साल से एक युवक से प्रेम प्रसंग में है।
जगबंदन ने बताया कि महिला का प्रेमी औरैया जिले का रहने वाला मोनू सिंह है, जो छह महीने पहले रात के अंधेरे में घर में घुस आया था। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी पत्नी का उस युवक से संबंध खत्म नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
वारदात की आहट बनी धमकी
जब पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसने अपने शरीर पर अपने प्रेमी का नाम गुदवा लिया और धमकी दी कि अगर उसने सहयोग नहीं किया सौरभ की तरह उसके भी 30 टुकड़े करके ड्रम में भर देगी। पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी के शब्द अब हिंसा की हदें पार कर रहे हैं। वह कहती है कि मुस्कान ने सौरभ को तो सिर्फ 15 टुकड़ों में काटा था, मैं तेरे 30 टुकड़े करके ड्रम में भर दूंगी।”
प्रेमी के लिए पति से मांग रही पैसे
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अब खुलेआम उससे अपने प्रेमी के लिए पैसे मांग रही है। उसका कहना है कि उसे अपने प्रेमी के लिए पैसे चाहिए और पैसे लाने के लिए उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ेगी, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। यह सब सुनकर जगबंदन की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
क्यों एसपी से लगाई गुहार
जगबंदन पाठक ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की कई बार शिकायत की, पर थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में थक-हारकर वह एसपी बांदा अंकुर अग्रवाल की जनसुनवाई में पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि अब उनकी जान को असली खतरा उनकी अपनी पत्नी से है।
एसपी ने दिए एक्शन के निर्देश
मामले की सुनवाई पर एसपी बांदा अंकुर अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित पति को सुरक्षा दी जाएगी और अगर किसी तरह का जान का खतरा सामने आता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
Wife got her lovers name tattoo and threatened to kill her husband like saurabh in banda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













