Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में खतरनाक रसायनों के अवैध भंडारण पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 14 गोदाम सील, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम मालिक के खिलाफ कथित तौर पर बिना आवश्यक अनुमति के परिसर में 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के खतरनाक रसायनों का भंडारण करने का मामला दर्ज किया गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 18, 2025 | 06:50 PM

रसायनों के अवैध भंडारण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। नियमों का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होना तय है। कुछ ऐसा ही एक मामला ठाणे जिले से सामने आया है।

ठाणे जिले में एक गोदाम में बिना आवश्यक अनुमति खतरनाक रसायनों का भंडारण किया गया था। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम मालिक के खिलाफ कथित तौर पर बिना आवश्यक अनुमति के परिसर में 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के खतरनाक रसायनों का भंडारण करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर

ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

ठाणे में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, सरकार ने मंजूर किए 138 करोड़

Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दापोडा में 14 गोदामों को सील

एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार दोपहर छापेमारी के बाद भिवंडी के दापोडा में 14 गोदामों को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को सभी 14 गोदामों में 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न ब्रांड के रसायन मिले, जिनका सुरक्षा मानदंडों और कानूनी आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए अनुचित तरीके से भंडारण किया गया था।

गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीराज माली ने बताया कि गोदाम मालिक के पास खतरनाक सामग्री के भंडारण के लिए आवश्यक अनुमति नहीं थी तथा दुरुपयोग को रोकने के लिए परिसर को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Warehouse owner booked for illegal storage of hazardous chemicals in thane district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 06:50 PM

Topics:  

  • Thane Crime Branch
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.