Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश: एक्शन मोड में योगी की पुलिस, मेरठ में एक और बड़ा एनकाउंटर, 5 हत्याओं का आरोपी नईम ढेर

यूपी के मेरठ में मेरठ पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर नईम को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के तीन बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में हुई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 25, 2025 | 08:00 AM

मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा व आरोपी नईम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मेरठ:  मेरठ पुलिस ने पांच हत्याओं के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर नईम को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के तीन बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में हुई। नईम अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने नईम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हाल ही में नईम ने अपने सौतेले भाई, उसकी पत्नी, 1 साल की बेटी और तीन अन्य बच्चियों की हत्या कर दी थी।

दरअसल 9 जनवरी को मेरठ के सुहैल गार्डन इलाके में एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में पांच शव मिले। इन शवों में एक दंपती और उनकी तीन बेटियों के शव शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में पता चला कि नईम ने हत्या करने के बाद घर को बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया।

पुलिस के लिए बना हुआ था चैलेंज

मामले की जांच के दौरान जब नईम का नाम सामने आया तो पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि नईम ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपना भेष बदला। वह महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में घूमता रहा। इन राज्यों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी मेरठ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

SSP #मेरठ डॉ विपिन ताडा- “मोइन और उसके परिवार का हत्यारा तांत्रिक नईम शातिर अपराधी था उसके खिलाफ दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्याएं की थी और वह लंबे समय से वांछित था. कई और राज्यों में भी उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है नईम के साथी शेख सलमान की पुलिस को तलाश है. सलमान भी… https://t.co/95Mgg9iU3k pic.twitter.com/fAeq7ZuKSZ — Narendra Pratap (@hindipatrakar) January 25, 2025

मुखबिर की सूचना के आधार पर मेरठ पुलिस ने समर गार्डन इलाके में नईम को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने से बचने के लिए नईम ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें नईम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल नईम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्राइम से संबंधित अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने मौके से नईम के पास से एक हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर भी जांच की। मेरठ एसएसपी ने बताया कि नईम शातिर और खतरनाक अपराधी था। पांच लोगों की हत्या जैसे जघन्य अपराध के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। इस एनकाउंटर के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नईम का एनकाउंटर मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी है।

Up police killed accused of 5 murders naeem in an enconter in meerut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2025 | 08:00 AM

Topics:  

  • Crime
  • Meerut
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर DRM ऑफिस में विजिलेंस की रेड, 25000₹ की रिश्वत लेते सुपरिटेंडेंट को पकड़ा रंगेहाथ, मचा हड़कंप

2

पत्नी की हत्या कर चाकू लेकर थाने पहुंचा पति, हालात देख पुलिस भी हैरान, सोलापुर में सनसनी

3

योगी सरकार की बड़ी सौगात, त्योहारों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

4

UP: दिवाली से पहले CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.