Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • दिल्ली ब्लास्ट |
  • आज का मौसम |
  • बिग बॉस 19 |
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव |
  • आज का राशिफल
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डबल मर्डर से कांप उठा गिरिडीह, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Crime news: झारखंड के गिरिडीह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कई दिनों से लापता दो महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 09, 2025 | 08:46 PM

दो महिलाओं की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Double Murder In Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार से दो महिलाएं लापता थी। लापता महिलाओं का शव सोमवार देर शाम गोलगो पहाड़ी जंगल से बरामद किए गए। इनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया है।

इस वारदात के विरोध में मंगलवार को मृतक महिलाओं के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण थाने के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन महिलाओं के शव जंगल से बरामद किए गए हैं, उनमें नीमाडीह गांव निवासी 23 वर्षीया सोनी देवी और 31 वर्षीय रिंकू देवी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की तहकीकात में इस वारदात के पीछे अब तक जो कहानी सामने आई है, उसके अनुसार सोनी देवी शादीशुदा है, लेकिन उसका खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। इसे लेकर दो वर्ष पहले विवाद हुआ था और इस सिलसिले में गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई थी।

पंचायत ने आरोपी लगाया था 1.70 लाख का जुर्माना

पंचायत ने प्रेम संबंध को नाजायज ठहराते हुए श्रीकांत पर 1.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। सोनी देवी के परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले श्रीकांत ने धमकी दी थी। उसने कहा था कि यदि सोनी ने उससे बातचीत बंद की तो वह उसकी हत्या कर देगा। गुरुवार को सोनी देवी पड़ोस की रिंकू देवी के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने
गई थी। इसके बाद से दोनों लापता हो गईं। दो दिन बाद सोनी की मां ने गावां थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

कॉल डिटेल से सुलझी हत्या की गुत्थी

उन्होंने श्रीकांत पर हत्या की आशंका जताई और बेटी का मोबाइल फोन पुलिस को सौंपा। मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को सुराग मिला। श्रीकांत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने दोनों महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर नीमाडीह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गोलगो पहाड़ी जंगल से दोनों शव बरामद किए।

ये भी पढ़ें : Pizza Lovers के लिए Warning! ऑनलाइन ऑर्डर करने पर मिला ऐसा अनचाहा सरप्राइज…जिसने उड़ा दिए होश

आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके विरोध में थाने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद महिलाओं की खोजबीन में लापरवाही की और पैसे की मांग की थी। उग्र भीड़ आरोपी को हवाले करने की मांग कर रही है। हालात को नियंत्रित करने के लिए थाने में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Two women were murdered in giridih jharkhand police have arrested the perpetrators

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 08:46 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jharkhand Crime News
  • Jharkhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

पिता ने अपने सात साल के बेटे पर चढ़ाई ट्रक! बीमा का पैसा बनी वजह, खुलासे से मचा हड़कंप

2

ठाणे में डिप्टी रजिस्ट्रार से 25 लाख की वसूली! पुलिस ने दबोचे दो आरोपियों को दबोचा

3

रिवाल्वर दिखाकर पुश्तैनी जमीन हड़पी, 3 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में 12 लोगों पर मामला दर्ज

4

फर्जी पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर का अपहरण कर 2 लाख लूटे, 12 लाख फिरौती मांगी, 5 पर केस दर्ज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.