ठाणे के डोंबिवली में घटी 2 अलग-अलग आपराधिक घटनाएं, बुजुर्ग को लूटा तो महिला का यौन उत्पीड़न, दोनों मामलों में गिरफ्तारी नहीं
ठाणे के डोंबिवली शहर से 2 अलग-अलग आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। एक घटना में बुजुर्ग के साथ लूटपाट की घटना को तो दूसरी घटना में महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
ठाणे में 2 आपराधिक घटनाएं। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: ठाणे के डोंबिवली शहर से 2 अलग-अलग आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। एक घटना में बुजुर्ग के साथ लूटपाट की घटना को तो दूसरी घटना में महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। दोनों घटनाओं से लोगों में दहशत है।
पहली घटना में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 वर्षीय व्यक्ति से कथित तौर पर 30,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार सुबह डोंबिवली शहर में हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बैंक से 30,000 रुपये निकाले थे और घर लौट रहा था, तभी पास से एक अज्ञात व्यक्ति गुजरा।
बुजुर्ग के 30,000 रुपये लूट लिए
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़ित से कहा कि उसकी शर्ट पर कुछ गंदगी गिर गई है और उसे साफ करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बुजुर्ग ने अपनी शर्ट उतारी और अपना बैग एक तरफ रखा, आरोपी बैग उठा कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 318(4) धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कीया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
कशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
महिला का यौन उत्पीड़न
वहीं दूसरी घटना में 19 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों मामलों में गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का महिला के साथ विवाद था और वे बुधवार की सुबह डोंबिवली शहर में उसके घर पहुंचे। तीनों ने महिला से अश्लील बर्ताव किया। उनमें से एक ने उसे कथित तौर पर पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसे गलत तरीके से छुआ और अपशब्द भी कहा। बता दें कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा जांच जारी है।
