खुर्शीद सो रहा था…तभी सुमैया ने रेत दी गर्दन, यूपी के शामली में सनसनीखेज वारदात! कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में पत्नी सुमैया ने शनिवार देर रात अपने पति खुर्शी की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना के पीछे का कारण भी सामने आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने धारदार हथियार से अपने ही पति की गर्दन काट दी। पति के तड़पने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो वहां के हालात देखकर दंग रह गए। सबने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर दशा में इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह पूरी घटना शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार की है। जहां शनिवार देर रात एक महिला ने अपने पति की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। चाकू गर्दन पर लगते ही पति खुर्शीद बुरी तरह लहूलुहान हो गया। खुर्शीद की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सुमैय्या ने क्यों किया जानलेवा हमला
आरोपी सुमैया और खुर्शीद की शादी 8 साल पहले हुई थी, दोनों के तीन बच्चे हैं। शादी के 5 साल बाद तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले 3 साल से दोनों के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। सुमैया का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
निदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त
युद्ध की तैयारी या कुछ और, नांदेड़ में हथियारों का जखीरा देख चकराया पुलिस का दिमाग
सुमैया से तलाक चाहत था खुर्शीद
वारदात को अंजाम देने के बाद सुमैया ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह तलाक चाहता है, लेकिन सुमैया इसके लिए तैयार नहीं है। पति की तलाक की बात और मारपीट से परेशान होकर सुमैया ने रात में सोते समय धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, बिजली की तार से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि ‘घायल खुर्शीद के भाई की ओर से सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि खुर्शीद पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद लग रहा है।
