-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Sonam Remand For 8 Days Police To Interrogate In Raja Raghuvanshi Murder Case
अब होगा सोनम का असली इंटेरोगेशन! पुलिस को मिली 8 दिन की रिमांड, सुलझेंगी ‘मर्डर मिस्ट्री’ की अनसुलझी पहेलियां
- Written By: अभिषेक सिंह
आरोपियों की पेशी के बाद शिलांग की एक अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी समेत सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस हिरासत में सोनम रघुवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
शिलांग: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। शिलांग की एक अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी समेत सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ईस्ट खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। इसके बाद कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस सोनम को मंगलवार आधी रात को उत्तर प्रदेश से और अन्य आरोपियों को बुधवार को मध्य प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लेकर आई। अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल ने सोहरा में क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत मांगी थी।
अस्पताल में हुई सोनम की मेडिकल जांच
उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों की छह दिन की और गाजीपुर से गिरफ्तार एक आरोपी यानी सोनम की तीन दिन की रिमांड हासिल की है। इससे पहले सोनम को अस्पताल भी ले जाया गया था, जहां उसके गर्भवती होने की जांच के लिए तीन टेस्ट किए गए, जबकि अन्य आरोपियों की सदर थाने में मेडिकल जांच की गई। सभी टेस्ट निगेटिव आए। अब 24 घंटे बाद उनका दोबारा टेस्ट किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
मुरैना : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजों ने चाचाओं पर लाठियों से हमला कर की फायरिंग, गांव में फैली दहशत
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
शिलांग पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’
इस रहस्य को सुलझाने के लिए 120 अफसरों की टीम ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ चलाया और कई सबूत जुटाए। इनकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इनमें घटनास्थल के पास मिला सोनम का रेनकोट, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और उसे जिस दुकानदार से खरीदा गया था, उसकी गवाही, आरोपियों की शर्ट और अन्य डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक सबूत शामिल हैं।
चौबीस वर्षीय सोनम रघुवंशी और इंदौर के 29 वर्षीय राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। राजा रघुवंशी की हत्या की खबर 2 जून को सामने आई। आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने 23 मई को अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन हत्यारों की मदद से अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मेघालय में एक गहरी खाई में फेंक दिया।
Sonam remand for 8 days police to interrogate in raja raghuvanshi murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
Jul 03, 2026 | 04:32 PMSweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Jul 03, 2026 | 04:28 PMNagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया दर्शकों को निराश
Jul 03, 2026 | 04:28 PMजल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
Jul 03, 2026 | 04:28 PMउद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
Jul 03, 2026 | 04:27 PMठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Jul 03, 2026 | 04:24 PMनागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
Jul 03, 2026 | 04:23 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













