Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों की फायरिंग में एक बच्चा भी घायल

पंजाब के मोगा में शिवसेना समूह के एक जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में एक नाबालिग घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 14, 2025 | 12:12 PM

शिवसेना नेता मंगत राय मंगा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मोगा: पंजाब के मोगा में शिवसेना समूह के एक जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में एक नाबालिग घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी के अनुसार यह घटना गुरूवार रात को उस समय हुई, जब संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष मंगत राय मंगा दूध खरीद रहे थे।

पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने रात करीब 10 बजे मंगत राय पर गोली चलाई, लेकिन गोली मंगा की जगह 12 वर्षीय एक लड़के को जा लगी। उसने बताया कि मंगा तुरंत ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर वहां से भाग गये, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया।

पुलिस ने बताया कि पीछा करते समय हमलावरों ने मंगा पर दोबारा गोली चलाई और इस बार गोली मंगा को जा लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगा को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल किशोर को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि वे इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि मंगा किस शिवसेना संगठन से जुड़े थे।

दक्षिणपंथी समूह विश्व हिंदू शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि कुछ बदमाशों ने मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही हम अस्पताल पहुंचे। मंगा की बेटी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि उनके पिता गुरूवार रात लगभग आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे किसी ने हमें बताया कि मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हम न्याय चाहते हैं और इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगे।

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें

यहां एक अन्य घटना में, तीन मोटरसाइकिल सवार रात लगभग नौ बजे बगियाना बस्ती में एक सैलून में बाल कटवाने के लिए घुसे और मालिक देवेंद्र कुमार पर दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि एक गोली कुमार के पैर में जा लगी और उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) रविंदर सिंह ने बताया कि गुरूवार की रात दो जगहों पर गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि बगियाना बस्ती में एक सैलून मालिक घायल हो गया। दूसरी घटना में स्टेडियम रोड पर मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाशों की गोलीबारी में एक नाबालिग घायल हो गया। मंगा के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Shiv sena leader shot dead in punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2025 | 11:00 AM

Topics:  

  • Crime
  • Murder
  • Punjab News
  • Shivsena

सम्बंधित ख़बरें

1

रेड लाइट एरिया में व्यक्ति से लूट, महिला अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला

2

दुर्गा विसर्जन के दौरान कर दी हत्या, धक्का लगने से 2 सगे भाइयों समेत 3 ने उतारा मौत के घाट

3

छत्रपति संभाजीनगर में रिक्शा चालक की बेहरमी से हत्या, नाबालिग बेटों के सामने काटे हाथ और उंगलियां

4

8 दिन से गायब मूकबधिर बच्चे का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.