सात वचनों पर भारी पड़ा 7 महीने का इश्क! सहारनपुर में मेरठ जैसा कांड, प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
saharanpur-wife-with-lover-plots-and-kills-husband-in-horrific-murder-case
पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी व प्रेमी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मेरठ जैसी एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।

गागलहैड़ी थाना पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गांव कोलकी कलां से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 6 सितंबर 2025 की है, जब ओमपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि उसके भाई सोनू की हत्या उसकी पत्नी बेबी और शुभम नाम के युवक ने की है।

7 महीने से संपर्क में था शुभम

पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह पिछले 7 महीनों से बेबी के संपर्क में था। वह उसके मायके और ससुराल आता-जाता रहता था। इसी बात से सोनू उससे नाराज था। 4 सितंबर को शुभम बेबी को उसके ससुराल से अपने साथ ले गया और बाद में उसे उसके मायके छोड़ गया।

शुभम संग रहने पर अड़ी बेबी

शनिवार को सोनू बेबी के मायके पहुंचा। वह अपनी पत्नी को वापस ले जाना चाहता था। बेबी ने मना कर दिया और शुभम के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद सोनू जिद करके रात को अपने ससुराल के आंगन में सो गया। लेकिन जब सुबह हुई तो वह गायब था।

खंडहर में लटका मिला शव

अगली सुबह सोनू का शव एक खंडहर में रस्सी से लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शुभम ने स्वीकार किया कि उसका बेबी से प्रेम संबंध था और इसीलिए दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाई थी।

फिलहाल, पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के तहत अदालत में पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की निगरानी की और निर्देश दिए कि अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com