Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: रिटायर्ड PSI ने दी बुजुर्ग पर हमले की सुपारी, एनआईटी में शिकायत का लिया बदला, मास्टर माइंड समेत 4 अरेस्ट

एनआईटी में शिकायत से नाराज होकर एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी देकर उस पर हमला करने की साजिश रची। हमले का जैसे ही राज खुलने के बाद मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 26, 2025 | 10:12 AM

रिटायर्ड PSI ने दी बुजुर्ग पर हमले की सुपारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) में शिकायत से नाराज होकर एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी देकर उस पर हमला करने की साजिश रची। हमले का जैसे ही राज खुलने के बाद मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद हमले का रचयिता के दिल की धड़कनें तेज होने के बाद उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुन: गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का नाम राजाराम ढोरे (62, नागसेन सोसायटी, मानकापुर) है। पुलिस ने साजिश में शामिल छावनी निवासी अब्दुल वसीम अब्दुल सलीम (41), मेकोसाबाग निवासी अनिल जेम्स चोरे (32), अनिकेत उर्फ निक्की बहादुरे (27) और अभय (20) को भी गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल शिकायतकर्ता का नाम सुरेश प्रल्हाद सोनटक्के (65, मानकापुर) है।

तेज आवाज वाले संगीत से परेशानी

जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी ढोरे शहर पुलिस विभाग से पुलिस उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं घायल शिकायतकर्ता सोनटक्के महावितरण से सेवानिवृत्त हैं। नागसेन सोसाइटी में सोनटक्के, ढोरे और ढोरे के दामाद एक दूसरे के बगल में रहते हैं। ढोरे के घर के पास कुछ खाली जगह थी। ढोरे के दामाद ने उस जगह पर अतिक्रमण कर लिया था और ज़ुम्बा क्लास शुरू कर दी थी। ढोरे की बेटी ज़ुम्बा क्लास चलाती थी। सोनटक्के को तेज आवाज वाले संगीत से परेशानी हो रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें

रेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत

नागपुर में 3 हफ्ते के भीतर हटेंगे अवैध बूचड़खाने, NIT को मिला सख्त आदेश, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

नागपुर मनपा को जोर का झटका! ई-गवर्नेंस में टॉप-5 से भी बाहर, जानें क्यों इतनी बुरी तरह हारी CM फडणवीस की नगरी

अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

पालकमंत्री बावनकुले से शिकायत

वह अक्सर ढोरे को इस बारे में बताया करता था, लेकिन ढोरे इसे नजरअंदाज कर रहा था। इससे तंग आकर सोनटक्के ने एनआईटी से शिकायत की। इस बात से ढोरे सोनटक्के से काफी नाराज था। उसने सोनटक्के को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची। अब्दुल वसीम को 20 हजार रुपये में सोनटक्के की सुपारी दी गई थी। अब्दुल वसीम ने अनिल, अनिकेत और अभय को योजना में शामिल किया। 17 फरवरी को सोनटक्के पालकमंत्री बावनकुले से शिकायत दर्ज कराने के लिए दोपहिया वाहन से रवि भवन जा रहे थे।

लकड़ी के डंडे से हमला

वसीम और उसके साथियों ने सोनटक्के का पीछा करना शुरू कर दिया। अनिकेत और अभय एक बाइक पर थे जबकि अब्दुल और अनिल दूसरी बाइक पर थे। जब सोनटक्के प्रोविडेंस स्कूल मार्ग से जा रहे थे, उसी वक्त अनिकेत ने उन पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हालांकि, जब उन्होंने बचाव किया तो उनके हाथ पर डंडा लग गया। चीख-पुकार मचते ही आरोपी वहां से भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और घायल सोनटक्के को सदर थाने ले आए।

Retired psi gave contract to attack an old man took revenge for complaint in nit 4 arrested including mastermind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police Raid

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.