Pune Crime: मां ने पार कीं क्रूरता के हदें, शादी के 10 साल बाद हुए जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा
महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरा शहर सकते में है। यहां एक मां ने अपने दो जुड़वा बच्चों की जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: मां की क्रूरता से फिर से पुणे कांप गया है। इसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। माता-पिता अपने बच्चों के क्या नहीं करते। बच्चे कैसे भी हो लेकिन मां-बाप के लिए वे अच्छे ही होते है। जिस दंपत्ति को सालों तक संतान का सुख नहीं मिलता वे मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों जाकर मन्नत मांगते हैं। अब दुनिया एडवांस हो गई है। मेडिकल क्षेत्र की तरक्की ने कई ऐसे उपाय खोज निकाले है जिससे आप मां-बाप बन सकते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में एक मां ने ऐसा काम किया जिससे मां ममता पर कलंक लग गया।
पुणे में शादी के दस वर्ष के बाद भी बच्चे नहीं होने की वजह से टेस्ट ट्यूब के जरिए एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन बच्चों का ग्रोथ मां ने दोनों को पानी की टंकी में रोड के थेउर परिसर में यह घटना सही तरह से नहीं होने की निराशा में डुबोकर मार डाला है। पुणे-सोलापुर हुई है।
मायके में रह रही थी महिला
बच्चों को मारने के बाद मां ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में पुणे-सोलापुर रोड निवासी प्रतिभा हेमंतकुमार मोहिते (36) को गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
इस मामले में प्रल्हाद लक्ष्मण गोंडे निवासी काकडे बस्ती, दत्तनगर, थेऊर, पुणे-सोलापुर रोड ने लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभा का मायका काकडे बस्ती में है। उसका पति सांगली के बैंक में जॉब करता है। फिलहाल वह मायके में रह रही थी।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जांच में जुटी पुलिस
प्रल्हाद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की काेशिश कर रही है कि आखिर महिला ने इतने साल बाद हुए बच्चों के साथ ऐसा क्यों किया।
