लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा करोड़ों का इनाम, जानें किसने की घोषणा

राज शेखावत के अनुसार जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे करणी सेना की तरफ से 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे अनमोल रत्न और धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे का एनकाउंटर करने वाले को यह राशि दी जाएगी।
Lawrence-Bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई
Updated on

राजस्थान: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनका एनकाउंटर करने वाले के को करोड़ों का इनाम दिया जाएगा है। जिसके चलते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बड़ा बयान सामने आया है। राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करते हुए एनकाउंटर पर इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे हम 1 करोड़ एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का पुरस्कार देंगे।

राज शेखावत के अनुसार जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे करणी सेना की तरफ से 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे अनमोल रत्न और धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे का एनकाउंटर करने वाले को यह राशि दी जाएगी। इसके अलावा उस पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व भी करणी सेना का रहेगा।

लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

शेखावत ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि हमें भयभीत भारत नहीं बल्कि भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है। जिसकी वजह से ऐसे लोगों का एनकाउंटर करना चाहिए। वहीं, अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक राजनीतिक पार्टी ने ऑफर दिया है। उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र चुनाव लड़ने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में लॉरेंस के लिए लिखा कि हमें गर्व है कि आप पंजाब की धरती पर जन्मे उत्तर भारतीय हैं। हम उत्तर  भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत राजनीतिक दल हैं, जो उत्तर भारतीय के अधिकारों के लिए काम कर रहा है।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। दशहरा के दिन मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या करने के बाद एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उसने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम इस हत्याकांड की जांच में चुटी है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com