Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदू बनकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाया…बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस के हत्थे चढ़ा जिहादी युवक

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने रामपुर में लव जिहाद के आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। भतीजा हिंदू बनकर महिलाओं को प्रेमचाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Sep 06, 2025 | 03:19 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- लव जिहाद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने लव जिहाद के माध्यम से धर्मांतरण कराने वाले चाचा-भतीजे के गिरोह का पर्दाफाश किया है। दोनों आरोपी कथित तौर पर छांगुर बाबा के भी संपर्क में थे। मामला यूपी के रामपुर जिले का है। आरोप है कि युवक हिंदू बनकर महिलाओं व युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था। अपनी असली पहचान छिपाने के लिए आरोपी सभी को गलत नाम बताता था। कुछ दिन बाद महिलाओं को छोड़कर फरार हो जाता था।

पुलिस ने आरोपी युवक को केमरी क्षेत्र में महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही धर्मांतरण कराने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। इन्हीं आधार कार्ड के जरिए आरोपी महिलाओं को विश्वास में लेता था।

हिंदू बनकर कई महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिंदू बनकर मोबाइल पर महिलाओं से बातचीत करता था। उसके बाद उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी करता था। मामला का खुलासा तब हुआ, जब गौरक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने पुलिस से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि केमरी निवासी चाचा- भतीजे सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू बनकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाते हैं, फिर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करते है।

सम्बंधित ख़बरें

बौद्ध विहार थे केदारनाथ-बद्रीनाथ और राम मंदिर, BJP नेता के बयान ने मचाया बवाल, वायरल हुआ VIDEO

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल…दुबई-मलेशिया तक कनेक्शन, मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

यूपी में बड़ा बवाल…कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, बागपत में उखड़ा समुदाय, पुलिस पर लगाया आरोप

योगी राज में मारे गए 266 अपराधी…22306 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे रखी जा रही अपरधियों-माफियों पर नजर

छांगुर बाबा से चाचा-भतीजे का हो सकता है लिंक

पुलिस से शिकायती पत्र में आरोपी चाचा-भतीजे पर लव जिहाद फैलाने का आरोप है। साथ यह भी कहा गया है कि इसके लिए दोनों को विदेश से फंडिंग मिलती है। इनका लिंक छांगुर बाबा के धर्मांतरण गिरोह से होने के भी संभावना जाताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- नीतीश के सुशासन में जंगलराज! जमुई में दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए पुलिस वाले, देखिए भूचाल लाने वाला VIDEO

शरीरिक संबंध बनाने के बाद फरार हो जाता था आरोपी

थाना प्रभारी हिंमाशु चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चांद काफी दिनों से हिंदू बनकर महिलाओं से बातचीत करता था। व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील बातें करता था। संपर्क में आने वाली महिलाओं व लड़कियों को कभी भी बुलाकर शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो जाता था। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया है कि उसके पास कई आधार कार्ड हैं, वह सभी को अलग-अलग नाम बताता था। थाना प्रभारी चौहान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Police exposed love jihad in rampur up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 03:19 PM

Topics:  

  • Crime
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.