बीच सड़क पर गाड़ी लगाना पड़ा मंहगा, हरियाणा के नूंह में भड़क गई हिंसा, घायल हुए कई लोग
Nuh Violent Incident: दो पक्षों में हरियाणा के नूंह के फिरोजपुर में जबरदस्त हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद कई थानों की पुलिस को एकसाथ आकर इसे रोकना पड़ा। घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसक झड़प
Haryana Crime: हरियाणा के नूंह में दो पक्षों के बीच मंगलवार को हिंसा भड़क उठी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, पत्थर, कांच की बोतलों से हमले किए। भड़की हिंसा में करीब 10 लोग घायल हो गए। हिंसक झड़प की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लगातार हो रही हिंसा की वजह से हालात बेकाबू हो गए। जिसे देख कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है और लोगों पर पैनी नजर बना रखी है।
आस-पास के थानों की पुलिस की लेनी पड़ी मदद
हिंसा के भड़कते ही उपद्रवियों ने मौके का फायदा उठाते हुए, छतों से कांच की बोतल, आगजनी, आस-पास के दुकानों को नष्ट कर दिया। ताकि हिंसा बढ़ती चली जाए और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ जाए।
हालांकि वक्त रहते पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस अपने स्तर पर घेराबंदी कर, उपद्रवियों को रोक उनकी कोशिश को नाकाम करने में लग गई। हिंसा के बेकाबू होने पर आस-पास के क्षेत्रों की पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने इस हिंसा झड़प पर नियंत्रण किया।
सम्बंधित ख़बरें
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
दो लोगों के बीच की तीखी बहस बनी हिंसा का कारण
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका गांव के निवासी सरपंच रामसिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर झिरका से उनके गांव की ओर जो सड़क जाती है, वहां पर क्षेत्र के स्थानीय निवासी का बेटा नाम (इसरा) बीच सड़क पर गाड़ी लगाकर खड़ा हुआ था।
ऐसे में समय सिंह पीछे से आए। जब समय ने इसरा से गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बहस के बीच में ही गाड़ी में से एक युवक निकला और समय के सिर पर कांच की बोतल दे मारी। नतीजतन बहस ने हिंसक विवाद का रुप ले लिया।
हिंसा में चार लोग हुए घायल
इस घटना में चार लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दिलवा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाने की पुलिस और प्रभारी मौके पर पहुंच गए। नूंह पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।
झगड़े के बाद से ही सड़क की यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो गई थी, जिसपर वक्त रहते पुलिस ने काबू पा लिया है। झगड़े में दंगे की कोई घटना नहीं घटी, यह सबसे अच्छी बात रही पूरे प्रकरण की। यह झगड़ा दो लोगों के बीच गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर हुआ था।
यह भी पढ़ें:Nagpur Crime Files: गणेशपेठ में नौकर ने घर से उड़ाए 21 लाख के गहने, मानकापुर में 55 हजार की चोरी
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने हिंसा पर काबू पाकर, स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अपनी खोज व छान-बीन तेज कर दी है।
पूरे मामले में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। और घटना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
