Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी बहू, सास-जेठ गिरफ्तार, पति बोला- कोई पछतावा नहीं

NIKKI MURDER CASE: ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निक्की दहेज हत्या कांड, एक ऐसी भयानक घटना, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सास, ससुर, जेठ, पति हिरासत में लिए जा चुके हैं।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 25, 2025 | 10:55 AM

निक्की हत्याकांड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर दहेज की प्रताड़ना सबके सामने आई है। उत्तर प्रदेश में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 28 वर्षीय निक्की भाटी को उसके पति विपिन भाटी ने न केवल शोषित किया, बल्कि उसे जिंदा जला दिया और यह सारी निर्मम घटना उसके छह वर्षीय बेटे की आंखों के सामने हुई।

इस घृणित वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी पति ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसमें उसे पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश में पैर में गोली लगी। बावजूद इसके, आरोपी पति ने पूरी घटना पर अफसोस जताने से इंकार कर दिया और कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, वह खुद मर गई। अब पुलिस ने आरोपी की मां दयावती और जेठ रोहित भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मां के साथ ही जेठ रोहित भाटी गिरफ्तार

पुलिस ने इस केस में बहुत हद तक सफलता हासिल कर ली है। केस को सुलझाते हुए ग्रेटर नोएडा की इस दहेज हत्या कांड में आरोपी सास दयावती के साथ ही आज सोमवार जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

बेवफा सोनम के बाद बेरहम अंजू…आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी

Latur Crime News: लातूर में खौफनाक वारदात, आयकर अधिकारी पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

Jhanvi Kukreja Murder: बालों के गुच्छे बने ‘पुख्ता सबूत’, अदालत ने जोगधनकर को सुनाई उम्रकैद

आरोपी पति विपिन पहले से ही गिरफ्तार था। निक्की का पति विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विपिन को पैर में गोली लगी। यह घटना उस वक्त हुई, जब पीड़िता की हत्या से संबंधित पूछताछ के लिए उसे मेडिकल चेकअप पर ले जाया जा रहा था।

दहेज लेने के बावजूद 36 लाख की मांग

इस पूरी घटना का पर्दाफाश निक्की की बहन कंचन ने किया। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। पूरे मामले में निक्की की बहन कंचन ने बताया कि, पीड़िता के परिवार ने शादी में बड़े तोहफे दिए थे। स्कॉर्पियो, बाइक, सोना, नकद, फिर भी ससुराल वाले अतिरिक्त ₹36 लाख की मांग कर रहे थे। यही इस पूरी निर्मम घटना की वजह बनीं।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट, सास को गिरफ्तार करते ही हुआ बड़ा खुलासा

पीड़िता के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की

निक्की के पिता ने पुलिस से पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, विपिन कसाई है, उसे जीने का बिल्कुल हक नहीं है। पीड़िता के पिता ने दामाद विपिन, जेठ रोहित भाटिया, समधन दयावती और समधी सतवीर को पूरी घटना का निर्मम दोषी बताया है।

उन्होंने कहा कि, निक्की की सास दयावती इस पूरे मामले की जड़ है। उसी ने अपने बेटे को बहू के खिलाफ उकसाया। जिसके बाद लगातार निक्की का पति उसपर शोषण करता रहा।

Once again daughter in law became victim dowry greater noida mother in law brother in law arrested husband said no regrets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 10:50 AM

Topics:  

  • Greater Noida
  • Greater Noida News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.